फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमबीबीएस छात्रों के स्थानांतरण को काउंसिलिंग आज से

एमबीबीएस छात्रों के स्थानांतरण को काउंसिलिंग आज से

Wed, 06 Mar 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस छात्रों के स्थानांतरण को काउंसिलिंग आज से
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन सुभारती मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों के स्थानांतरण के लिए काउंसिलिंग बुधवार से शुरू होगी। एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से आयोजित काउंसिलिंग के लिए नौ मार्च तक आवेदन कर सकते हैं, सीट आवंटन 11 को मार्च होगा।

एचएनबी मेडिकल विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि 11 को सीट आवंटन होने के बाद 16 मार्च तक छात्रों को आवंटित सीटों पर दाखिला लेना होगा। काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर जारी किया गया है। विवि ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। काउंसिलिंग सुभारती के प्रथम और द्वितीय वर्ष के 300 छात्रों के लिए नीट के स्कोर के आधार पर होगी। प्रो. जुयाल ने बताया कि शीर्ष 75 छात्र-छात्राओं को सरकारी कॉलेज एवं बाकी को निजी कॉलेज में शिफ्ट किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से विशेष काउंसिलिंग में प्रतिभाग करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed