फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मरीज के खाने में निकली नुकीली आलपीन, परिजनों का हंगामा

मरीज के खाने में निकली नुकीली आलपीन, परिजनों का हंगामा

Mon, 28 Jan 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
मरीज के खाने में निकली नुकीली आलपीन, परिजनों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती एक मरीज के खाने में आलपिन निकलने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। इससे पहले मामला तूल पकड़ता सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिजनों को शांत कर स्थिति पर काबू पाया। उसके बाद परिजनों ने खाना आपूर्ति करने वाले ठेेकेदार के खिलाफ तहरीर दी।

रुड़की निवासी सेवानिवृत्त फौजी श्रवण कुमार श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को अस्पताल में खाना आपूर्ति करने वाले ठेेकेदार के कर्मचारियों ने मरीज श्रवण को खाना दिया। इसी बीच मरीज के खाने में आलपिन निकल आई। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर अन्य परिजन भी एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कर्मचारियों ने गुस्साए परिजनाें को समझा-बुझाकर शांत कराया। श्रवण कुमार के बेटे आकाश ने बताया कि यदि आलपिन खाने के साथ पेट में चली जाती तो कुछ भी हो सकता था। यह अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही है। खाना आपूर्ति करने वाले ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दे दी है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को भी शिकायत दर्ज करा दी है। इस संबंध में जब अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी से जानकारी ली गई तो उन्होेंने ऐसी किसी जानकारी होने से इनकार कर दिया। कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed