{"_id":"5bedd724bdec22697652b97a","slug":"111542313764-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में दोगुनी की गई बेड की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में दोगुनी की गई बेड की संख्या
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों में दोगुनी की गई बेड की संख्या
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून महिला अस्पताल, गांधी शताब्दी अस्पताल सहित आसपास के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सामान्य महिला मरीजों के अलावा गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में फर्श न रहना पडे़, इसके लिए सभी अस्पतालों में बेड की संख्या दोगुनी कर दी गई है। अब इन अस्पतालों में बेड की संख्या 427 कर दी गई है। इसके अलावा भविष्य में दून अस्पताल में बेड की संख्या कम करने की भी योजना बनाई गई है।
सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा ने बताया कि मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए गांधी शताब्दी अस्पताल में बेड की संख्या 78 से बढ़ाकर 128 कर दी गई है। इसके अलावा प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें 40, विकासनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30, मसूरी सेंट मैरी अस्पताल में 53, डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में 30 बेड की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा आने वाले समय में दून महिला अस्पताल में बेड की संख्या कम की जाएगी। ज्ञात हो कि वर्तमान में दून महिला अस्पताल में 150 बेड है जबकि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकोें के तहत दून महिला अस्पताल में बेड की संख्या 30 होनी चाहिए। दून महिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक से होने से उन्हें तत्काल दूसरे अस्पतालों में भेजा जा सके, इसके लिए अस्पताल मेें चार एंबुलेंस की तैनाती की जाएंगी। महिला मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जाने के लिए 24 घंटे सेवाएं दी जाएगी।