{"_id":"5bb527d3867a557f5d4c4bff","slug":"111538598867-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रसेन जयंती समारोह सात को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रसेन जयंती समारोह सात को
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रसेन जयंती समारोह सात को
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा की ओर से अग्रसेन जयंती पर सात अक्तूबर को समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश और दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। समारोह में बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
बुधवार को सुभाष रोड स्थित होटल में पत्रकारों को महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दून में भी सात अक्तूबर को पथरीबाग स्थित विवाह स्थल में समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेेंगे। समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले 35 छात्रों और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस लोगों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के कार्यकारिणी अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि संस्था 22 देशों में वैश्य समुदाय को एकजुट करने का काम कर रही है। संस्था आईएएस की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले वैश्य समाज के प्रतियोगी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है।
पत्रकार वार्ता में रामगोपाल, दीपक सिंघल, नितिन जैन, दिनेश, डीसी बंसल, एलडी सिंघल, मुकेश सिंघल, मनोज अग्रवाल, अजय सिंघल, हरिमोहन लोहिया, आदेश मंगल, मीत अग्रवाल, अमरकांत गर्ग, रवि गुप्ता, धन प्रकाश गोयल, नरेश अग्रवाल, लच्छू गुप्ता, बबलू बंसल आदि मौजूद रहे।