फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल

आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल

Sat, 01 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल
आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बरसात की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर डीएम एसए मुरुगेशन ने शनिवार को 1 से 12 तक के जिले के सभी शासकीय/गैर शासकीय स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजकर आदेश पर अमल कराने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटे भारी बारिश की संभावना है। 1 एवं 2 सितंबर को नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और दून में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने सभी उप जिलाधिकारियों, राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों के साथ आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों, थानों, तहसीलों आदि को अपने संसाधनों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपदा परिचालन केंद्र से संपर्क में रहने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

----------------------
मतदाता सूची में सुधार आज से
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों की पुनरीक्षण प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। 31 अक्तूबर चलने वाली इस सुधार प्रक्रिया के तहत बीएलओ प्रतिदिन आपत्तियां और दावों की सुनवाई करेंगे। इस आशय की जानकारी अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रत्येक बीएलओ संबंधित मतदेय स्थल पर प्रतिदिन उपस्थित रहकर दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे। 1 सितंबर को निर्धारित प्रारूप जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराते हुए उसकी एक नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed