फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मां को देखकर पाला ख्वाब, अब बनेगी डॉक्टर

मां को देखकर पाला ख्वाब, अब बनेगी डॉक्टर

Tue, 05 Jun 2018 01:51 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
मां को देखकर पाला ख्वाब, अब बनेगी डॉक्टर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मां को देखकर बेटी ने ख्वाब पाला और सोमवार को उनका सपना पूरा हो गया। दून की संस्कृति दत्त ने सीबीएसई नीट में 632 अंक हासिल किए हैं। उन्हें खुशी की है कि वह भी अपनी माता की तरह डॉक्टर बनने वाली हैं। पूरे परिवार में इस मौके पर खुशी की लहर है। संस्कृति ने गत वर्ष हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में सीट मिलने के बावजूद मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने की चाहत में सीट छोड़ दी थी।

देहरादून आईएसबीटी के पास स्थित कृष्णा पैथोलॉजी लैब की मालिक डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल और बिजनेसमैन सुनील दत्त की बड़ी बेटी संस्कृति दत्त ने मिसाल कायम की है। संस्कृति की कहानी इसलिए भी मिसाल है क्योंकि संस्कृति ने गत वर्ष नीट में 570 अंक हासिल किए थे। उत्तराखंड में उनकी 45वीं रैंक थी। उन्हें काउंसिलिंग से हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में सीट भी मिल गई थी, लेकिन उन्होंने सीट छोड़ दी। संस्कृति का कहना है कि उन्हें पूरा यकीन था कि वह देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने योग्य हैं। इसलिए उन्होंने एक साल तैयारी की। इस बार 632 अंकों के साथ ऑल इंडिया 374वीं रैंक हासिल की है। अब संस्कृति मौलाना आजाद या ऐसे ही किसी मेडिकल कॉलेज से अखिल भारतीय स्तर की काउंसिलिंग से सीट पाना चाहती हैं। संस्कृति ने बताया कि उन्हें बचपन से ही डॉक्टर बनने की ख्वाहिश थी। उनकी माता डॉ. मीनाक्षी को देखकर लगातार प्रेरणा मिलती थी। संस्कृति ने ब्राइटलैंड स्कूल से 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं और यहीं से वर्ष 2017 में 88 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की थी। संस्कृति के शिक्षक अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा का कहना है कि वह शुरू से ही ऑल इंडिया लेवल पर फाइट करने के लिए प्रतिबद्ध थी। उसकी मेहनत ने आज इस मुकाम तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

....................
सक्सेस मंत्रा : मन में ठान लो और तैयारी में जुट जाओ। एकाग्रता के साथ सालभर तैयारी करो। निश्चित तौर पर परिणाम बेहतर होगा।
...........
संस्कृति का स्कोर कार्ड
फिजिक्स : 141
केमिस्ट्री : 161
बायोलॉजी : 330
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed