{"_id":"5aff41314f1c1bd0408b6766","slug":"111526677809-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में 25 डॉक्टरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में 25 डॉक्टरों के तबादले
Updated Sat, 19 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में 25 डॉक्टरों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
देहरादून के सीएमओ समेत 25 डाक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है। देर शाम जारी किए गए आदेश के मुताबिक देहरादून सीएमओ का कार्यभार संभाल रहे डॉ. वाईएस थपलियाल को दून मेडिकल कॉलेज में प्रमुख परामर्शदाता आर्थोपेडिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि दून मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक सर्जन व अपर निदेशक डॉ. सुरेंद्र गुप्ता को देहरादून का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।
शासन की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक टिहरी की सीएमओ डॉ. आरती ढौढ़ियाल को हरिद्वार जिला चिकित्सालय का सीएमएस बनाया गया है। देहरादून में बतौर एसीएमओ तैनात डॉ. भागीरथी जंगपांगी को इसी पद पर टिहरी भेजा गया है।
जिला महिला चिकित्सालय पौड़ी में तैनात डॉ. पुरषोत्तम राम पांडेय को रायपुर सीएचसी में तैनात किया गया है। चंबा पीएचसी से डॉ. सुमन आर्य को डीजी हेल्थ ऑफिस, उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय से डॉ. उत्तम सिंह खरोला को ऋषिकेश चिकित्सालय, रामनगर संयुक्त चिकित्सालय से डॉ. जैनेंद्र कुमार झा को जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में तैनात किया गया है। सीएचसी लोहाघाट में तैनात डॉ. विनोद कुमार जोशी को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर, द्वाराहाट सीएससी में तैनात डॉ. सुनील कुमार को सहायक निदेशक पद पर स्वास्थ्य महानिदेशक मुख्यालय में नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
नरेंद्रनगर टिहरी संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डॉ. तुलसी बंगारी को जिला चिकित्सालय हरिद्वार, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में तैनात डॉ. संजीव कुमार को जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया है। अभी तक मसूरी स्थित सेंट मैरी हॉस्पिटल में कार्य कर रहे डॉ. नरेश सिंह नपलच्याल को सहायक निदेशक पद पर स्वास्थ्य महानिदेशक मुख्यालय में नई तैनाती दी गई है। संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर में तैनात डॉ. आनंद शुक्ला को सीएचसी रायपुर का सीएमएस बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिन डॉक्टरों का तबादला किया गया है उसमें देहरादून सीएमओ समेत कई डॉक्टर ऐसे है जिन्हें अभी ज्यादा दिन भी नहीं हुआ है और उनका तबादला कर दिया गया है। सीएचसी कीर्तिनगर में तैनात डॉ. वंदना को देहरादून में बतौर एसीएमओ भेजा गया है वहीं सीएचसी जसपुर में तैनात डॉ. देवेश कुमार सिंह को सीएचसी कोटाबाग नैनीताल, सीएचसी रामनगर नैनीताल में तैनात डॉ. यदुराज भट्ट को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में तैनाती दी गई है।
सीएचसी लोहाघाट में तैनात डॉ. फरीदुजफर को एनएचएम में सहायक निदेशक पद पर देहरादून भेजा गया है। डॉ. पंकज सिंह को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय देहरादून सहायक निदेशक एनएचएम बनाया गया है। संयुक्त निदेशक डॉ. कैलाश जोशी को नगर निगम देहरादून का वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। वहीं, हरिद्वार के सीएमएस डॉ. अर्जुन कुमार सेंगर को हरिद्वार का प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है। जिला चिकित्सालय बागेश्वर में तैनात डॉ. प्रनम प्रताप सिंह को संयुक्त चिकित्सालय रुड़की भेजा गया है।