{"_id":"5af603054f1c1bd8408b4931","slug":"111526072069-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 गाड़ियां सीज, 40 गाड़ियों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 गाड़ियां सीज, 40 गाड़ियों का चालान
Updated Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 गाड़ियां सीज, 40 गाड़ियों का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
चार धाम यात्रा शुरू होने के साथ ही परिवहन विभाग विभाग के अफसरों में जांच अभियान तेज कर दिया है। एआरटीओ की अगुवाई में विशेष जांच टीम ने शुक्रवार को सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 10 गाड़ियों को सीज कर दिया गया, जबकि 40 गाड़ियों का चालान किया गया।
एआरटीओ अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि सीज की गई गाड़ियों में पंजाब की ऐसी गाड़ियां शामिल हैं जो तीर्थयात्रियों को लेकर चार धाम यात्रा पर जा रही थी। गाड़ियों को सीज करने के बाद तीर्थयात्रियों के लिए दूसरे वाहनों की व्यवस्था कराकर यात्रा के लिए भेजा गया। इसके अलावा विशेष जांच टीम ने गाड़ियों पर अनाधिकृत तरीके से लगाई गई नाम पट्टिका और सेफ गार्ड के खिलाफ भी अभियान चलाया। अभियान के दौरान विधायक प्रतिनिधि, भारत सरकार का नेम प्लेट लगी गाड़ियों को भी सीज कर दिया गया। अभियान में एआरटीओ के अलावा एआरटीओ मुख्यालय रश्मि पंत समेत कई अधिकारी शामिल थे।
दूसरी ओर आरटीओ सुधांशु गर्ग की अगुवाई में विभागीय टीम में कुठालगेट चेक पोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग की। इस दौरान बगैर कागज के चार धाम यात्रा पर जा रही कई गाड़ियों का चालान काटा गया।