{"_id":"5a664a004f1c1ba1268b5e6a","slug":"111516653056-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी: धस्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी: धस्माना
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
महंगाई, जीएसटी और नोट बंदी, बेरोजगारी एवं किसानों के कर्ज माफी के मुद्दों पर कांग्रेस जन चेतना अभियान के तहत 29 जनवरी को देहरादून में बाइक रैली निकालेगी। रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसियों की बैठक हुई।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चो पर नाकाम साबित हो रही है। विकास कार्य ठप हैं। जनता हताश हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस बाइक रैली निकालने जा रही है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि रैली राजपुर से शुरू होकर राजपुर रोड, घंटाघर, दर्शन लाल चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, सहारनपुर चौक, निरंजनपुर माजरा से शिमला रोड से जीएमएस रोड होकर चौधरी फार्म के पास संपन्न होगी।
महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि हर वार्ड से बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता रैली में पहुंचेंगे। पछवा दून के जिला अध्यक्ष यामीन अंसारी ने कहा कि ग्रामीण कार्यकर्ताओं में भी रैली को लेकर उत्साह है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि देहरादून की आम जनता भाजपा सरकार के खिलाफ 29 जनवरी को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरेगी। बैठक में शंकर चंद रमोला, प्रदीप जोशी, आरपी रतूड़ी, लाल चंद शर्मा, राजेंद्र भंडारी, मथुरा दत्त जोशी, सूरत सिंह नेगी, नवीन जोशी, महेश जोशी, राजेश शर्मा, गरिमा, कमलेश रमन, शांति रावत, प्रणीता, गिरीश पुनेठा, पंकज मैसोन, अनिल गुप्ता, नवीन पयाल मौजूद थे।