फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   -क्रिसमस के जश्न के लिए ज्यादातर होटल हुए फुल

-क्रिसमस के जश्न के लिए ज्यादातर होटल हुए फुल

Fri, 22 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
-क्रिसमस के जश्न के लिए ज्यादातर होटल हुए फुल
फोटो
विज्ञापन

-------------------
क्रिसमस के जश्न के लिए ज्यादातर होटल हुए फुल
ब्यूरो/अमर उजाल/विकासनगर।
चकराता की शांत पहाड़ियां हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती रही हैं। यदि आप भी इस बार चकराता में क्रिसमस का जश्न मनाने की सोच रहे हैं तो होटल में बुकिंग देखकर ही निकलें। क्रिसमस के जश्न के लिए अभी से ज्यादातर होटलों में बुकिंग फुल हो चुकी है।
चकराता के साथ ही आसपास के देव वन, मुंडाली, कनासर समेत ऊंची चोटियां बरबस ही पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। चकराता की वादियां न्यू ईयर से पहले क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यदि आप फिजां में बहती ठंडी हवाओं के बीच गुनगुनी धूप का लुत्फ लेते हुए क्रिसमस का जश्न चकराता में मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो होटलों में बुकिंग देखकर ही निकलें। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मानें तो 23 दिसंबर से ही ज्यादातर होटलों में बुकिंग लगभग फुल है। कुछ होटलों और आसपास के रिसार्ट में कुछ कमरें खाली हैं। बहरहाल न्यू ईयर से पहले क्रिसमस पर होटल बुकिंग देख होटल स्वामियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल विकास निगम ने भी आसन बैराज झील में क्रिसमस का जश्न मनाने की तैयारी को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी है। आसन बैराज झील में पर्यटक बोट पर बैठकर विदेशी पक्षियों के साथ ही नैसर्गिक सुंदरता का भी दीदार कर सकें इसके लिए बोट दुरुस्त कर लिए गए हैं। इस साल यहां क्रिसमस पर बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की संभावना है। बाहरी राज्यों के सैलानियों की बुकिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed