फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्यमंत्री ने किया गंगा व हिंदुओं का अपना

राज्यमंत्री ने किया गंगा व हिंदुओं का अपना

Thu, 21 Dec 2017 02:22 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने किया गंगा व हिंदुओं का अपना
राज्यमंत्री ने किया गंगा और हिंदुओं का अपमान
विज्ञापन

-- केंद्रीय राज्यमंत्री के बयान पर गुस्साया भारत साधु समाज
-- ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने की देश की जनता से माफी मांगने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह के हरिद्वार में दिए गए बयान पर भारत साधु समाज गुस्से में है। समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने मंत्री के गंगा में अस्थियां प्रवाहित नहीं करने संबंधी बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इससे मोक्षदायिनी गंगा और हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मंत्री से बयान को वापस लेने और देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है।
बुधवार को तीर्थनगरी स्थित जयराम आश्रम में आश्रमाध्यक्ष एवं भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने मंत्री डा. सत्यपाल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का ज्ञान नहीं है। यही वजह है कि वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि भाजपा ने धर्म के नाम पर देश की सत्ता हासिल की है, लेकिन उनका ही मंत्री दोमुंही बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि आदिकाल से पूर्वजों की मुक्ति के लिए गंगा में अस्थियां प्रवाहित की जाती रही हैं। ब्रह्मचारी ने कहा कि साधु और संत समाज भी गंगा की अविरलता और प्रदूषण मुक्ति के पक्षधर है, लेकिन मोक्षदायिनी में अस्थियां प्रवाहित करना आस्था से जुड़ा मामला है, जोकि सदियों से निरंतर चला आ रहा है। कहा कि मंत्री के बयान को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर भी साधा निशाना
ऋषिकेश। जयराम आश्रमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि सीएम इसे अंधविश्वास बताते हैं, जोकि सरासर गलत है। कहा कि भविष्य में इस तरह की बयानबाजी दोहराई गई, तो साधु और संत समाज इसका हर स्तर पर विरोध करेगा।

भू-समाधि के लिए भूमि की मांग दोहराई
ऋषिकेश। जयराम आश्रमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने राज्य सरकार से संतों की भू-समाधि के लिए हरिद्वार में 50 और ऋषिकेश में 25 एकड़ भूमि देने की मांग को दोहराया है। बताया कि भूमि के लिए आखड़ा परिषद प्रस्ताव पारित कर चुकी है। लेकिन सरकार अभी तक इस दिशा में कोई भी पहल नहीं कर पाई है। उन्होंने भू-समाधि के लिए संतों को शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed