फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11 lakh rupees were cheated in the name of selling a plot with a fake power of attorney

Dehradun News: फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से प्लॉट बेचने के नाम पर ठगे 11 लाख रुपये

Sun, 19 Jan 2025 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
11 lakh rupees were cheated in the name of selling a plot with a fake power of attorney
I
विज्ञापन

II- पीड़ित की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
Iफर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से प्लॉट बेचने के नाम पर एक महिला ने राजपुर निवासी व्यक्ति से 11 लाख रुपये ठग लिए। यह रकम उनसे बयाने के तौर पर ली गई। लेकिन, महिला ने न तो असल मालिक से मिलवाया और न ही रजिस्ट्री कराई। इसके बाद यह प्लॉट किसी और को बेच दिया। इस आधार पर राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iएसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि ठगी को लेकर राजपुर रोड के रहने वाले आशीष अग्रवाल ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात ठाकुरपुर की रहने वाली बरखा से हुई थी। बरखा ने उन्हें एक प्लॉट दिखाया था। बताया था कि यह प्लॉट किसी राजेंद्र कुमार के नाम पर है। इसका बिक्री पत्र भी उन्होंने दिखाया तो यह भी राजेंद्र कुमार के नाम पर ही था। बरखा ने एक पॉवर ऑफ अटॉर्नी दिखाई और बताया कि यह राजेंद्र कुमार ने उनके नाम पर की है। ऐसे में इस प्लॉट को वह बेचने का अधिकार रखती हैं। इस पर आशीष अग्रवाल तैयार हो गए और उनसे अगली प्रक्रिया पूरी करने को कहा। तब तक बयाने के तौर पर आशीष अग्रवाल से बरखा ने 11 लाख रुपये ले लिए। यह रुपये देकर आशीष अग्रवाल ने कागजात चेक कराने को कहा।
विज्ञापन

I
I
I
Iइस प्लॉट में झाड़ियां आदि खड़ी हुई थीं तो उन्होंने इसे भी साफ कराने को कहा। आशीष अग्रवाल ने जब कागजात चेक कराए तो पता चला कि इनमें झोल है। मौके पर जो जमीन है उसका फ्रंट भी कागजात में दर्शाए गए फ्रंट से कम है। इसके अलावा राजेंद्र कुमार की आईडी में पता कुछ और था और इन कागजात में कुछ और ही लिखा हुआ था। इस पर उन्होंने बरखा से कहा कि उन्हें राजेंद्र कुमार से मिलना है तो वह बात को टाल गई। इसके बाद बरखा ने रजिस्ट्री भी नहीं कराई। आशीष अग्रवाल ने अपने पैसे वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगी। इस बीच पता चला कि बरखा ने तो यह प्लॉट किसी और को बेच दिया है। एसओ ने बताया कि आशीष की इस शिकायत के आधार पर बरखा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed