Coronavirus: उत्तराखंड में सोमवार को सामने आए 134 कोरोना संक्रमित, 2500 पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या थमने का नाम ही नहीं ले रही। मंगलवार को प्रदेश में 134 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2500 के पार पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, ऊधमसिंह नगर में 26 करोना संक्रमित मिले हैं। वहीं पौड़ी में 20, चमोली में चार, देहरादून में 25, टिहरी में 15, अल्मोड़ा में 14, नैनीताल में आठ, रुद्रप्रयाग में दो, हरिद्वार में नौ, उत्तरकाशी में पांच, बागेश्वर में चार और चंपावत में दो कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: देहरादून : प्रेमनगर अस्पताल में ओपीडी के बाहर मरीज की मौत, एक घंटे तक बेंच पर ही बैठा रहा
इसे मिलाकर अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2535 पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में अब तक 1602 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अभी भी 920 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 30 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है ।
कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत
कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मंगलवार को दून अस्पताल में मौत हो गई। वह सहारनपुर से देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में आए थे। जहां कोविड जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां कार्डिएक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई।
कोविड-19 पर आपदा प्रबंधन ने जारी की किताब
आपदा प्रबंधन विभाग ने कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने की अपील के साथ एक किताब प्रकाशित की है। इसमें कार्टून, ग्राफिक्स के जरिए संक्रमण की रोकथाम के उपाय और क्या करना है और क्या नहीं करना है की जानकारी दी गई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही लोग संक्रमण की भ्रांतियों का शिकार हो रहे हैं। कुछ दूूध, सब्जी आदि पर हाथ नहीं लगा रहे हैं तो कुछ को डर है कि हवा से कोरोना फैलता है। इसी तरह के कई मुद्दों पर आपदा प्रबंधन की यह किताब तथ्यपरक जानकारी देने की कोशिश है।
किताब की खासियत ये भी है कि इसमें चित्रों और कार्टून के जरिए संक्रमण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही लॉकडाउन के तहत घर पर रहने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने, मास्क सही तरीके से पहनने, हाथों को बार-बार साबुन से धोने, होम क्वारंटीन के नियम आदि की जानकारी भी कार्टून और स्थानीय भाषा में इसमें दी गई है। मसलन, घर पर ही रुकने की अपील कुछ इस तरह से है - रेल रुकी, जहाज रुकी, रुक ग्या सरया संसार, अब तू भी रुक जा रे उत्तराखंडी, न रुकी त भुगतलू सारा गढ़वाल।
टनकपुर सीमा से नेपाल ने हटाईं कोरोना संक्रमण की रोकथाम को बनी तीन अस्थायी पोस्टें
नेपाल ने टनकपुर सीमा पर अस्थायी रूप से स्थापित की गईं सशस्त्र पुलिस की तीन पोस्टों को हटा दिया है। बताया गया कि सशस्त्र पुलिस की ये तीनों पोस्टें कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सीमा सील होने के बाद नेपाल ने अस्थायी रूप से स्थापित कीं थीं। सीमा पर निगरानी रख रही भारतीय खुफिया एजेंसी ने भी इस बात की पुष्टि की है।
सीमा पार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर से लगी नेपाल सीमा के मटैना में स्थापित सशस्त्र पुलिस की दो अस्थायी पोस्टों को हटाकर वहां तैनात फोर्स को कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर बुला लिया गया है। नेपाल के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सशस्त्र पुलिस की ये तीनों पोस्टें कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्थायी रूप से स्थापित की गईं थीं।
इन पोस्टों का उद्देश्य भारत से लौट रहे प्रवासियों के गुपचुप तरीके से इस सीमा से नेपाल में प्रवेश को रोकना था। चूंकि अब भारत से नेपाल के प्रवासियों के लौटने की संख्या कम हो गई है तो इन पोस्टों का कोई औचित्य नहीं रह गया था। इधर, सीमा पर निगरानी रख रही एक खुफिया एजेंसी ने भी इस बात की पुष्टि की है।