{"_id":"5ef1a8088ebc3e42d74e8a55","slug":"patent-died-in-outside-of-prem-nagar-hospital190","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : प्रेमनगर अस्पताल में ओपीडी के बाहर मरीज की मौत, एक घंटे तक बेंच पर ही बैठा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : प्रेमनगर अस्पताल में ओपीडी के बाहर मरीज की मौत, एक घंटे तक बेंच पर ही बैठा रहा
Tue, 23 Jun 2020 02:19 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
देहरादून के प्रेम नगर अस्पताल की ओपीडी के बाहर मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गई। मरीज को एक युवक ऑटो से अस्पताल छोड़ गया था, जिसके बाद करीब एक घंटे तक वह बाहर बेंच पर ही बैठा रहा। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
प्रेमनगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उमाशंकर कंडवाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे ऑटो से एक युवक मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज ओपीडी के बाहर लगे बेंच पर ही बैठ गया। उसका पर्चा भी किसी और ने बनाया।
विज्ञापन
काफी देर बाद भी जब मरीज नहीं उठा तो लोगों ने इसकी जानकारी डॉक्टरों को दी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीज की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरी का काम करता करता था। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन