{"_id":"5c4e0eb5bdec22737a3673fc","slug":"101548619445-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटाघर से कैनाल रोड तक सड़क के दोनों ओर पार्किंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटाघर से कैनाल रोड तक सड़क के दोनों ओर पार्किंग शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। दूनवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए रविवार को घंटाघर से कैनाल रोड तक सड़क के दोनों ओर पार्किंग व्यवस्था शुरू कर दी है। पहले फेज के तहत इस मार्ग पर चिह्नित 27 स्थानों पर करीब 400 वाहन पार्क होंगे। पार्किंग एक से तीन घंटे के लिए निर्धारित की गई है। इसका शुल्क वसूला जाएगा। इससे इस मार्ग पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।
स्मार्ट सिटी के तहत ऑन स्ट्रीट स्मार्ट पार्किंग का शुभारंभ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने घंटाघर से किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट पार्किंग से दून की यातायात व्यवस्था सुनियोजित होगी। चिह्नित स्थानों पर सुबह नौ से रात आठ बजे तक वाहन पार्क किए जाएंगे। सप्ताह के अंत में अधिक यातायात होने के कारण पार्किंग का समय रात 10 बजे तक रखा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट पार्किंग के लिए प्राधिकरण ने नगर निगम, ब्रिडकुल, लोनिवि और ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से घंटाघर से कैनाल रोड के बीच के स्थलों का निरीक्षण किया गया था। उसके बाद 27 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए जहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती थी। पार्किंग के सभी स्थलों का रंगरोगन किया गया है और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्येक जगह पार्किंग की दरों के बोर्ड लगा दिए हैं। दरें एक से तीन घंटे के लिए निर्धारित की गई है। मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के एमडी मनोज सेमवाल, जीएम प्रदीप कुमार गैरोला, एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य, सीओ ट्रैफिक प्रकाश देवली आदि मौजूद रहे।
यूनिफॉर्म में दिखेंगे पार्किंग ऑपरेटर
एमडीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्किंग के संचालन के लिए पार्किंग स्थल पर पार्किंग ऑपरेटर यूनिफॉर्म में दिखेंगे। उन्हें हैंडहेल्ड मशीन उपलब्ध कराई गई है। जिससे वह लोगों को पार्किंग के लिए टोकन उपलब्ध कराएंगे। मशीन एक सॉफ्टवेयर से जुड़ी होगी। उसके माध्यम से किसी भी समय पार्किंग का स्टेटस की जानकारी ली जा सकती है। ऑपरेटरों को ट्रैफिक पुलिस ट्रेनिंग देगी। इससे प्राप्त आय ट्रैफिक सुधार के कामों में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
पांच मीटर से अधिक जगह पर खड़ी होंगी कारें
एमडीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था को देखते हुए पांच मीटर से कम की जगह पर दोपहिया वाहन पार्क किए जाएंगे। जिन स्थानों पर जगह की उपलब्धता पांच मीटर से अधिक होगी, वहां चौपहिया वाहन खड़े होंगे।
एप के जरिये हो सकेगा भुगतान
एमपार्क (दून स्मार्ट पार्किंग) मोबाइल एप के जरिये लोग पता कर सकते हैं कि किस स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था है। चालक या वाहन मालिक एप से स्थान बुक करा सकते हैं। यदि वह ऑनलाइन भुगतान करना चाहते हैं तो एप के जरिये कर सकते हैं। इसके अलावा मौके पर भी पीओएस मशीन के जरिए भुगतान की सुविधा दी गई है।
एक दिन पहले किया शुभारंभ
पहले स्मार्ट पार्किंग का शुभारंभ सोमवार को (28 जनवरी) किया जाना था। लेकिन, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने रविवार को ही इसका शुभारंभ कर दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह प्रदेश से बाहर जा रहे हैं। जिसकी वजह से उन्होंने एक दिन पहले ही इसका शुभारंभ किया।
पार्किंग शुल्क
दो पहिया - 20 रुपये
चौपहिया- 30 रुपये (उपरोक्त धनराशि एक घंटे के लिए)
दो पहिया - 30 रुपये
चौपहिया - 55 रुपये (उपरोक्त धनराशि तीन घंटे के लिए)