{"_id":"5c2a790dbdec2256bd3cf6c6","slug":"101546287373-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमवीएन की गैस एजेंसियां फिलहाल नहीं होगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमवीएन की गैस एजेंसियां फिलहाल नहीं होगी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने त्यूनी, यमकेश्वर, भावर एवं पोखड़ा में संचालित गैस एजेंसियों को बंद करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है।
बता दें, गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से त्यूनी, यमकेश्वर, भावर एवं पोखड़ा मेें संचालित गैस एजेंसियों से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जाती है। वित्तीय घाटे के चलते जीएमवीएन ने इन एजेंसियों को बंद करने का निर्णय लिया था। इस संबंध मेें आदेश भी जारी करने के साथ ही तेल कंपनी को भी पत्र लिखा गया था। साथ ही इन एजेंसियोें से जुड़े उपभोक्ताओं को आसपास की एजेंसियों से संबद्ध करने के आदेश जारी कर दिए गए थे।
प्रबंध निदेशक ज्योति यादव ने बताया कि फिलहाल जीएमवीएन की ओर से त्यूनी, यमकेश्वर, भावर एवं पोखड़ा में एजेंसियों को बंद करने का निर्णय टाल दिया गया है। शासन स्तर या फिर तेल कंपनियाें द्वारा कोई अंतिम निर्णय लिए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।