{"_id":"5bfef5ecbdec2241b842e759","slug":"101543435756-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 माह से वेतन नहीं मिलने से फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 माह से वेतन नहीं मिलने से फूटा गुस्सा
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 माह से वेतन नहीं मिलने से फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत उपनल, संविदा व पीआरडी के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने 10 माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर हंगामा करते हुए सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता का घेराव भी किया। वहीं उपनल कर्मचारियों के आंदोलन को कई कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया है।
सीएमओ कार्यालय पर धरना दे रहे उपनल, संविदा व पीआरडी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वह कई साल से छह से आठ हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर स्वास्थ्य विभाग को सेवाएं दे रहे हैं। नियमित कार्य करने के बावजूद उन्हें 10 माह से वेतन नहीं दिया रहा है। ऐसे में कर्मचारी वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं। उपनल कर्मचारियों के अनुबंध का नवीनीकरण भी नहीं किया जा रहा है। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से सरकार, शासन व स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्याओं के निराकरण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों ने कहा कि 22 नवंबर को भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आया।
दूसरी ओर कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार एवं आंदोलन को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन, एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी समर्थन का एलान कर दिया है। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार में उपनल के प्रदेश महासचिव हेमंत सिंह रावत, वीरेंद्र रावत, शिरोमणि पांथरी, चंद्रप्रकाश, दीपक कनौजिया, प्रदीप मौर्य, कैलाश पाल, दीपा नेपी, रोशनी जोशी, सुनीता रावत, अमर सिंह, हेमचंद्र पंत, विकास सिंह, अर्जुन राणावत, कौशल्या देवी आदि मौजूद थे।