{"_id":"5bbe617a867a55285d42fe56","slug":"101539203450-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में डेंगू के 21 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में डेंगू के 21 नए मामले आए सामने
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में डेंगू के 21 नए मामले आए सामने
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मानसूनी सीजन के बाद प्रदेश भर में डेंगू के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में डेंगू के 21 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें देहरादून और नैनीताल में चार, हरिद्वार में सात, टिहरी गढ़वाल में छह मामले हैं।
बुधवार को डीएमओ सुभाष जोशी ने बताया कि डेंगू के मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के ही आंकड़ों पर नजर डाले तो राज्य में अब तक डेंगू के 389 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से अब तक दो लोगों जान जा चुकी है। विभागीय अधिकारी तमाम दावे कर रहे हैं लेकिन डेंगू का प्रकोप कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। अकेले मंगलवार को ही 36 नए मामले सामने आए थे। इस जानलेवा बीमारी के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।