फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फूड लाइसेंस की आड़ में बनाते थे नकली दवा

फूड लाइसेंस की आड़ में बनाते थे नकली दवा

Fri, 21 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
फूड लाइसेंस की आड़ में बनाते थे नकली दवा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की औषधि नियंत्रण टीम के बाद अब उत्तराखंड की औषधि नियंत्रण टीम ने नारकोटिक्स टीम के साथ नकली दवा बनाने वाले तीन लोगों केे गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 13 पेटी प्रतिबंधित दवाएं और सिरप भी बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कई साल से इस धंधे में लिप्त हैं। काफी दिनों से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की औषधि नियंत्रण टीम इसकी तलाश में थी। टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।
आठ सितंबर को उत्तर प्रदेश की औषधि नियंत्रण की टीम ने रुड़की में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी थी। इसके बाद हरिद्वार के औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, पौड़ी गढ़वाल के औषधि निरीक्षक सुधीर कुमार ने नारकोटिक्स सेल के सुनील कुमार और देशराज के साथ नकली दवा बनाने वालों को पकड़ने की योजना पर काम शुरू किया था। टीम इसके लिए एक सप्ताह से काम में लगी थी। आखिरकार टीम को बृहस्पतिवार को सफलता मिली। औषधि नियंत्रण और नारकोटिक्स की संयुक्त टीम ने जाल बिछाकर एक युवक को 7500 रुपये देकर दवा खरीदने के लिए लगाया था। इसी के तहत नकली दवाएं बनाने वाला लीडर एक साथी के साथ तीन पेटी नकली कफ सिरप लेकर दिल्ली हाईवे पर ग्रीन होटल के पास पहुंच गया। टीम की ओर से लगाया गया युवक भी दवा लेने मौके पर पहुंचा और उनके बीच डील होने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद नकली दवा बनाने वाले ने तीन पेटी कफ सिरप दे दिया। इसी दौरान टीम ने दवा की डिलिवरी करने आए जावेद और महेश को पकड़ लिया। साथ ही टीम की ओर से दी गई रकम भी वापस ले ली। कार्रवाई की खबर लगते ही क्षेत्र में नकली दवा का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई। पूछताछ के बाद टीम ने तीसरे आरोपी विपिन कुमार को भी पकड़ लिया गया और तीनों को सिविल लाइंस कोतवाली में लाया गया। औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि जावेद मोहम्मदपुर मोहनपुरा रुड़की का रहने वाला है। उसके पास फूड प्रोडक्ट बनाने का लाइसेंस है, जिसकी आड़ में वह नकली दवा का कारोबार करता है। जबकि विपिन कुमार मोहम्मदपुर जट रुड़की और तीसरा आरोपी महेश सैनी डाडा पट्टी भगवानपुर का रहने वाला है। तीनों को खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस फूड प्रोडक्ट का, बना रहे थे अंग्रेजी दवा
औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर मोहनपुरा जावेद के पास फूड प्रोडक्ट बनाने का लाइसेंस है। इसी की आड़ में वह नकली और प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप बनाकर मेडिकल स्टोरों पर सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed