{"_id":"5b997c42867a550138569cf1","slug":"101536785474-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में नहीं होगी कैंसर की दवा की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में नहीं होगी कैंसर की दवा की किल्लत
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल में नहीं होगी कैंसर की दवा की किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून अस्पताल में कैंसर का इलाज कराने आ रहे मरीजों को अब कैंसररोधी दवाइयों की किल्लत नहीं होगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की किल्लत को देखते हुए बड़े पैमाने पर कैंसररोधी दवाइयां मंगा ली हैं।
दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि दून अस्पताल में बड़ी संख्या मेें कैंसर के मरीज इलाज कराने आते है। इन मरीजों में तमाम ऐसे मरीज होते हैं जिनकी वित्तीय हालत इतनी अच्छी नहीं होती है कि वे मंहगी दवाइयां खरीद सकें। ऐसे में इन मरीजों को परेशानियों को देखते हुए इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयोें को मंगाया गया है। दवा कंपनी की ओर से दवाइयों की आपूर्ति करने के साथ ही मरीजों को दवा वितरित की जाएगी। बताया कि अस्पताल में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नवनीत ओपीडी में सेवाएं दे रहे हैं।