{"_id":"5b6880f54f1c1b61508b76c4","slug":"101533575413-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी कंपनी के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी कंपनी के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। चांई गांव के ग्रामीणों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को जेपी कंपनी के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। मौके पर पहुंचे कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों के मांगों पर लिखित सहमति देने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
चांई गांव के ग्रामीण पूर्वाह्न 11 बजे जुलूस की शक्ल में विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री जेपी कंपनी के गेट पर पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया और धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में ग्रामीणों ने मारवाड़ी-चांई सड़क की मरम्मत, रोजगार और स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए स्कूल बस उपलब्ध कराने की मांग उठाई। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर रणवीर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चांई गांव को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि योग्यता के अनुसार चांई और थेंग गांव के युवाओं को कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चांई गांव तक सड़क के सुगम होने के बाद चांई गांव के बच्चों को स्कूल बस उपलब्ध करा दी जाएगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ, थाना प्रभारी जयपाल नेगी, ग्राम प्रधान रघुवीर नेगी, धन सिंह आदि मौजूद थे।