फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीमा कर्मचारी यूनियन बना हरेला का साथी

बीमा कर्मचारी यूनियन बना हरेला का साथी

Thu, 26 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बीमा कर्मचारी यूनियन बना हरेला का साथी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

धाद की ओर आयोजित किए जा रहे हरेला महोत्सव में बीमा कर्मचारी संगठन भी साथी बन गया है। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने पांच स्कूलों में हरेला अंबेसडर बनाने का संकल्प लिया। अमर उजाला इस महोत्सव का मीडिया पार्टनर है।
बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अजबपुर में हरेला महोत्सव के तहत 10 छात्राओं को हरेला अंबसेडर बनाया गया। श्री देव सुमन के बलिदान दिवस पर छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाए। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा को हरेला साथी का बैज लगाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को इस बात का एहसास होना चाहिए कि इसके जरिए वह अपने लिए सुंदर और हरी-भरी दुनिया का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से रोजमर्रा के अन्य कार्यों की तरह पौधे की देखभाल के लिए भी वक्त निकालने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. राकेश भट्ट ने कहा कि श्रीदेव सुमन का जीवन हमारी हर पीढ़ी के लिए आदर्श है। जिस तरह उन्होंने दुनिया की बेहतरी के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उसी तरह हमें भी प्रयास करने होंगे। हमारी सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण दोनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। हरेला एक साथ उन दोनों के संवर्द्धन में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने पर्यावरण गीत ‘लगौंला मार झमाको मार झमाको घर घरों मां डाला लगौंला’ गीत भी गाया। गीत पर छात्राओं ने थडिया नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य नर्वदा राणा ने छात्राओं अनु, अंजली, राधा, दीपांशी, निधि, दीपांजली, रिंकी, अंजली, विद्या और तान्या को हरेला अंबेसडर बनाने और पारितोषिक देने के लिए धाद और बीमा कर्मचारी संघ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन खुद भी पौधों की सुरक्षा का इंतजाम करेगा।
इस अवसर पर प्रमोद गोयल, ज्योत्सना बत्रा, मुनीश कुमार तनेजा, नरेश कुमार रूहेला, राम सिंह तोमर, जगदीश राम, गिरिवर सिंह, रविंद्र काक, आशीष कुमार, अंजली नौटियाल, नंदा बिष्ट, दीपा रावत, अनीता नौटियाल, गीतांजली रावत, अनीता कोली, दीप्ती रावत, अंजू कुमेडी, भावना नैथानी, शीला बिष्ट, अंजू गंगोला, चंद्रकला बिष्ट, सीमा दानू, निर्मला गुसांई, लता, रेखारानी जोशी, सुमंगला, विनीता मैठाणी, मीना थपलियाल समेत अन्य मौजूद रहे।

---
कोई भी बन सकता है हरेला साथी
कोई भी व्यक्ति, संस्था, समूह और संगठन हरेला साथी बन सकता है। दस बच्चों को हरेला अंबेसडर बनाकर उन्हें एक-एक पौधे के संरक्षण के लिए प्रेरित करने वालों को हरेला साथी बनाया जाएगा। महोत्सव के अंत में सभी हरेला साथियों को सार्वजनिक आयोजन में सम्मान पत्र और बैज से सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9412050315 और 9897868450 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed