फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाईचारे का पैगाम देता है रमजान : शहर काजी

भाईचारे का पैगाम देता है रमजान : शहर काजी

Thu, 07 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
भाईचारे का पैगाम देता है रमजान : शहर काजी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को 21वें रोजे के मौके पर तहसील चौक स्थित गांधी इंटर कॉलेज में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। अतिथियों और रोजेदारों ने एक-दूसरे को खजूर खिलाकर रोजा इफ्तार कराया।
शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि माह-ए-रमजान रहमत और बरकत का महीना है। रमजान मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देता है। इस माह में मोमिन अल्लाह की इबादत में मश्गूल रहकर अपने गुनाहों से तौबा करता है। अल्लाह रोजेदारों को इस माह में एक नेकी के बदले 70 गुना सवाब अता फरमाता है। उन्होंने लोगों से मिल-जुलकर रहने और समाज में नफरत फैलाने वाली ताकतों से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में हम सबको गरीब वर्ग की सेवा करने और मिल-जुलकर रहने का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतों को रोकने के लिए हिंदू-मुस्लिम को एकजुट होकर देश हित में काम करना होगा। इसके बाद आयोजकों ने अतिथियों और रोजेदारों को खजूर खिलाकर इफ्तार कराया। रोजेदारों ने लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया। इफ्तार के बाद शहर काजी ने मगरिब की नमाज अदा कराई और मुल्क की बेहतरी, देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआ कराई। इस अवसर पर काग्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्याकांत धस्माना, पूर्व राजपुर विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष कमर खान ताबी, पूर्व जिला सचिव दानिश कुरैशी, समाजसेवी तारिक खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हयात खान, शादाब कुरैशी, साकिब कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed