फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध प्लाटिंग पर कसेगा शिकंजा

अवैध प्लाटिंग पर कसेगा शिकंजा

Fri, 02 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अवैध प्लाटिंग पर कसेगा शिकंजा
अवैध प्लाटिंग पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शहर अनेक जगहों पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को रोकने के लिए सरकार एक नया फार्मूला लाने जा रही है। इसके अनुसार कहीं भी अवैध प्लॉटिंग की सूचना मिलने पर एमडीडीए जैसे ही संबंधित कॉलोनाइजर और प्रॉपर्टी डीलर को नोटिस भेजेगा, उसकी जमीन का खसरा नंबर लॉक हो जाएगा। फिर तब तक वह जमीन को नहीं बेच सकेगा, जब तक कि एमडीडीए में उसका निस्तारण नहीं हो जाता।
राजधानी बनने के बाद से शहर और आसपास के इलाकों में जमीनों की खरीद-फरोख्त कई गुना बढ़ चुकी है। बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग और जमीन की खरीद-फरोख्त भी हो रही है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर एमडीडीए संबंधित कॉलोनाइजर और प्रॉपर्टी डीलर को नोटिस भेजता है। इसके बाद एक के बाद एक कई नोटिस भेजे जाते हैं। संबंधित कॉलोनाइजर और प्रॉपर्टी डीलर को उसका पक्ष रखने का भी समय दिया जाता है। पूरे मामले की सुनवाई होती है, जिसके बाद फैसला लिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में कई बार एक से दो साल तक का समय भी लग जाता है। इस अवधि में कॉलोनाइजर और डीलर पूरी प्लॉटिंग को बेच चुके होते हैं। ऐसे में प्लॉटिंग अवैध होने पर जब एमडीडीए उसे ध्वस्त करता है तो जमीन खरीदने वालों को नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन

लोग इनके चक्कर में पड़कर अपना धन न गवाएं और अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगे इसके लिए सरकार इस फार्मूले पर काम कर रही है। इसके अनुसार, पहला नोटिस जाने के तुरंत बाद संबंधित खसरा नंबर को लॉक कर दिया जाएगा। सब रजिस्ट्रार कार्यालय के ऑनलाइन रिकॉर्ड में खसरा लॉक होने के बाद उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी। यह रोक तब हटेगी जब मामले में सुनवाई या लेआउट पास होने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए के पास हो रही अवैध प्लॉटिंग
यूं तो शहर के सभी इलाकों में अवैध प्लॉटिंग हो रही है लेकिन आईएमए से लगे क्षेत्रों में इनकी बाढ़ आई हुईं है। आलम यह है कि आईएमए के निकट अवैध ढंग से प्लाटिंग की जा रही है। कई लोगों ने वहां कॉलोनियां काटकर मकान तक बनवाने शुरू कर दिए हैं। एमडीडीए से लेआउट पास न होने के बावजूद खरीदारों को धोखे में रखकर जमीन बेची जा रही है। मलूकावाला, हरबंशवाला, जैंतनवाला, बडोवाला, प्रेमनगर, पलवल और उससे लगे क्षेत्रों में इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed