फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को कार्य मुक्त किया

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को कार्य मुक्त किया

Sat, 24 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को कार्य मुक्त किया
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकुल काला को कार्यमुक्त कर दिया है। मुकुल यहां प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। तीन माह पहले कार्यकाल खत्म होने के बाद भी वह इस पद पर काम कर रहे थे। इसके लिए उन्हें कोई वेतन भी नहीं दिया जा रहा था। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि एक सप्ताह के भीतर कार्यालय खाली नहीं किया तो तीन सदस्यीय समिति बनाकर उनके कार्यालय का ताला तोड़ दिया जाएगा।
मुकुल काला शिक्षा विभाग से कई वर्ष पहले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर आयुर्वेद विवि में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। उनकी प्रतिनियुक्ति खत्म हो चुकी थी, लेकिन वह कार्यालय छोड़ने को तैयार नहीं हुए। तीन महीने से वह बिना वेतन ही इस पद पर काम कर रहे थे। अब विवि प्रशासन ने मामले में कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। विवि के कुलसचिव अनूप कुमार गक्खड़ ने आदेश जारी किया है कि वह इस नोटिस के सात दिन के भीतर अपना काम प्रधान सहायक हरिश्चंद्र गुप्ता को सौंप दें। इसके बाद भी अगर वह नहीं माने तो विवि की ओर से तीन सदस्यीय समिति गठित की जाएगी।
विज्ञापन

यह समिति तत्काल मुकुल काला के कार्यालय का ताला तोड़ देगी। इसके बाद एकतरफा चार्ज ग्रहण कर लिया जाएगा। हालांकि, इससे पहले छह अक्तूबर 2017 को कुलसचिव प्रो. गक्खड़ ने उनकी प्रतिनियुक्ति और प्रमोशन के हिसाब से दूसरे पद की जिम्मेदारी देने पर एनओसी जारी की थी। मुकुल काला को प्रतिनियुक्ति नहीं मिल पाई। लिहाजा, उन्हें लगातार चार्ज देने के लिए कहा जा रहा था। जब वह नहीं माने तो उनके खिलाफ यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed