{"_id":"5a722a3d4f1c1b91268b78aa","slug":"101517431357-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धशहरी क्षेत्रों में दूर होगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धशहरी क्षेत्रों में दूर होगी पानी की किल्लत
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश के अर्द्धशहरी क्षेत्रों में अब पानी की किल्लत दूर होगी। पेयजल निगम ने प्रदेश के 35 क्षेत्रों में से 18 में नलकूप, ओवहेड टैंक लगाने और पेयजल लाइन बिछाने के लिए 276 करोड़ की योजना तैयार की है। इसके लिए पहली किस्त के रूप में केंद्र से 60 लाख रुपये भी जारी हो गए है। वहीं, इन क्षेत्रों में पानी की चोरी और बर्बादी रोकने के लिए 32 हजार 188 कनेक्शनों पर मीटर लगाए जाएंगे।
दरअसल, अर्द्धशहरी क्षेत्रों के लिए विभागों की ओर से या तो कोई पेयजल योजना नहीं बनती, बनती भी है तो बजट की व्यवस्था नहीं होती। लोगों की मांग के बाद पेयजल निगम की ओर से ऐसे 35 क्षेत्रों का चयन किया गया, जहां पानी अधिक किल्लत है। राज्यभर के इन 35 में से फिलहाल 18 में काम शुरू किया जाएगा। जिसकी डीपीआर विभाग की ओर से तैयार कर ली गई है। निगम के प्रबंध निदेशक भजन सिंह ने बताया कि केंद्र से पहली किश्त के तौर पर 60 लाख रुपये मिल चुके हैं। जिससे काम शुरू किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में पेयजल योजना बनाने के साथ ही पानी के कनेक्शनों में मीटर भी लगाए जाएंगे ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके।
.......................
इन जगहों पर होगा काम
सैदपुरा पेयजल योजना, नगला इमरती, हल्द्वानी तल्ली, हल्द्वानी बिथौरिया, मेहूंवाला, ढालवाला आदि