{"_id":"5a5670a14f1c1bff188b4608","slug":"101515614369-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 1244 के बजाय 6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 1244 के बजाय 6
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
ग्रामीणों की जागरूकता के चलते जल संस्थान को पानी के बिलों को संशोधित करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। संस्थान ने पूर्व में चार माह के लिए भेजे गए 1244 रुपये के बिलों को 681 रुपये कर दिया है। इससे ग्रामीणों को प्रत्येक बिल पर करीब पांच सौ रुपये की बचत होगी।
नवंबर में जल संस्थान ने न्याय पंचायत भगवंतपुर के करीब एक दर्जन गांवों को 1244 रुपये का बिल भेजा था। बिल मिलने पर कई लोगों ने बढ़ी हुई धनराशि का बिल भी जारी कर दिया। तब प्रधान रितेश जोशी समेत अन्य ग्रामीणों ने जल संस्थान में इस पर आपत्ति जताई। महाप्रबंधक जल संस्थान ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता यशवीर मल्ल और अवर अभियंता को ग्रामीणों से बातचीत के लिए भेजा।
बातचीत के बाद जल संस्थान अधिकारियों ने ग्रामीणों को अगला बिल चार माह के लिए 1244 के बजाय 681 रुपये का भेजने पर सहमति जताई। इससे भगवंतपुर न्याय पंचायत में शामिल सलान गांव, ब्राह्मण गांव, कुठाल गांव, भगवंतपुर चंद्रोटी, बगियाल गांव, पुरकुल, जौहड़ी, मालसी विजयपुर, गोपीवाला, विजयपुर, हाथीबड़कला समेत अन्य गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। जल संस्थान ने संशोधित बिल जारी करने संबंधी आदेश भी जारी कर दिया है।