फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मूल निवास प्रमाणपत्र हो प्रभावी

मूल निवास प्रमाणपत्र हो प्रभावी

Wed, 28 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
मूल निवास प्रमाणपत्र हो प्रभावी

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय सचिव लोकेंद्र जोशी ने प्रदेश सरकार से मूल निवास प्रमाण पत्र की व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की है। उन्होंने ग्रीष्मकाल के साथ शीतकालीन यात्रा को भी सुनियोजित तरीके से शुरू करने को कहा।

यहां आयोजित प्रेसवार्ता में लोकेंद्र जोशी ने कहा कि आपदाग्रस्त जनपद में सड़कों की स्थिति सुधारी जानी चाहिए। शासन को अपने वायदों के अनुरूप इस मोटर मार्ग को बेहतर बनाना चाहिए। कहा कि गुप्तकाशी व ऊखीमठ को जोड़ने के लिए मोटर मार्ग के बजाय वैकल्पिक रोपवे का निर्माण किया जाना चाहिए। ताकि भूस्खलन से प्रभावित इस क्षेत्र से बचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि रोपवे बनने से आवाजाही सुलभ होगी। इसके अलावा उन्होंने केदारनाथ यात्रा के समय लाइफ लाइन बनी मयाली-गुप्तकाशी सड़क की हालत चार वर्ष बाद भी नहीं सुधारे जाने की बात कही। जोशी ने शीतकालीन यात्रा को नियमित और सुनियोजित संचालित करने के लिए सरकार से योजना बनाने को कहा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने विकास कार्यों के पांच करोड़ तक ठेके प्रदेश के मूल निवासियों को दिए जाने की मांग भी की। उक्रांद के सवाल पर जोशी ने कहा कि पार्टी को पुन: संगठित कर जनता के बीच जाकर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह बिष्ट, राजेंद्र नौटियाल, अवतार सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed