फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   100% action will be taken in the case of fake disability certificates: Dr. Rawat

दिव्यांगता के फर्जी प्रमाणपत्र मामले में शत प्रतिशत होगी कार्रवाई : डॉ़ रावत

Mon, 08 Dec 2025 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
100% action will be taken in the case of fake disability certificates: Dr. Rawat
कहा-प्रमाणपत्र बनाने वाले चिकित्सक भी आएंगे जांच के दायरे में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ़ धन सिंह रावत ने कहा, दिव्यांगता के फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर नौकरी पाने वाले शत प्रतिशत शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। प्रमाणपत्र बनाने वाले चिकित्सक भी जांच के दायरे में आएंगे।
एससीईआरटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने कहा, वर्ष 2022 में छह हजार शिक्षकों ने बीमारी के आधार पर तबादलों के लिए विभाग में आवेदन किया था। उन्होंने इस मामले में मेडिकल बोर्ड गठित कर शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच कराई तो पांच हजार शिक्षकों ने अपने प्रमाणपत्र वापस ले लिए। इस जांच से पता चला कि कई शिक्षकों ने दिव्यांगता के गलत प्रमाण पत्र बनाए हैं। इस तरह के शिक्षकों की संख्या करीब 51 है।
विज्ञापन

-----------
सबको पता है तब किसकी सरकार थी
शिक्षा मंत्री डॉ़ धन सिंह रावत ने कहा, शिक्षक के छेड़खानी के आरोप के मामले में विपक्ष की ओर से कहा गया कि नगीना धामपुर के शिक्षक का गलत प्रमाणपत्र बनाकर उसे उत्तराखंड में नियुक्ति दी गई है, लेकिन इस शिक्षक की नियुक्ति 2015 में हुई है। सबको पता है तब प्रदेश में किसकी सरकार थी। शिक्षा मंत्री ने कहा, शिक्षको के दिव्यांगता प्रमाणपत्र मामले में भी उन पर आरोप लगाए गए कि स्वास्थ्य मंत्री रहते उन्होंने एक तरफ प्रमाणपत्र बनाए वहीं, दूसरी तरफ शिक्षा विभाग में नियुक्तियां दी। इन शिक्षकों की नियुक्तियां 1991 से 2016 तक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed