फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   10 people died in bus accident, 36 injured.

उत्तराखंड: बस हादसे में 10 की मौत, 36 घायल, मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी

Wed, 07 Sep 2016 08:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, त्यूनी (देहरादून)
ब्यूरो/ अमर उजाला, त्यूनी (देहरादून) Updated Wed, 07 Sep 2016 08:27 AM IST
विज्ञापन
10 people died in bus accident, 36 injured.
bus accident in tiuni - फोटो : AmarUjala

देहरादून के त्यूनी तहसील के कथियान गांव से देहरादून जा रही प्राइवेट बस त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। 36 लोग घायल हो गए हैं। अधिकांश घायलों को सीएचसी चकराता, दून और हिमाचल के रोहड़ू रेफर कर दिया गया। दुर्घटना का कारण बस का बैलेंस रॉड टूटना बताया जा रहा है। जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां रोड पक्की और चौड़ी है।

विज्ञापन


उधर डीएम रविनाथ रमन ने बताया कि मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार और आंशिक तौर घायल हुए लोगों को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने हादसे की मैजिस्ट्रेटी जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन

 
कथियान गांव से मंगलवार की सुबह सात बजे यात्रियों से भरी बस देहरादून के लिए रवाना हुई। 37 सीटर बस में 46 लोग सवार थे जिसमें अधिकांश लोग जागड़ा पर्व मना कर लौट रहे थे। करीब 10:15 बजे बस कुनोली-दारागाड़ के समीप चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया और बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुन सुन गांव के लोग दौड़े दुर्घटनास्थल पर

10 people died in bus accident, 36 injured.
bus accident chakrata

घायल यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की जानकारी लगते ही समीपवर्ती दारागाड़ गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। राजस्व पुलिस ने लोगों के सहयोग से सभी शवों को खाई से बाहर निकाला। निजी वाहन से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी ले जाया गया। जहां तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए अधिकांश को रेफर कर दिया गया। मात्र तीन मरीजों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। रेफर की गई एक महिला ने सीएचसी चकराता में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

शासन के निर्देश पर हेलीकॉप्टर से पहुंची डॉक्टरों के तीन सदस्य दल के त्यूनी पहुंचने से पहले ही अधिकांश मरीजों को रेफर किया जा चुका था। एसडीएम चकराता प्रेमलाल ने बताया कि घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

पढ़ें, मृतकों और घायलों की पूरी सूची    

10 people died in bus accident, 36 injured.
bus accident chakrata

मृतकों की सूची                        
देवेंद्र (20) पुत्र जटिया निवासी बागी त्यूनी, खुशीराम (27) पुत्र ससकू दास, रंजना (22) पत्नी खुशीराम दोनों निवासी रिखाड़ चकराता, चंद्रा पुत्री (20) पुत्री कलिया, सेवक सिंह (70) पुत्र रणिया दोनों निवासी कूणा, बोटो देवी (36) पत्नी तिलकराम, चैतराम (55) पुत्र गंगराम दोनों निवासी भ्यूंदरा, किशन चंद रमोल्टा (26 वर्ष) पुत्र भाग सिंह निवासी सोलन हिमाचल, कैदो देवी (40 वर्ष) पत्नी संतू निवासी बागनी, सुंदला देवी (60 वर्ष) पत्नी मोहर सिंह निवासी मुंधौल।

घायलों की सूची
पितांबर पंवार(46) पुत्र अजब सिंह, रीता(42) पत्नी पितांबर, राजेंद्र(19) पुत्र रोशन लाल सभी निवासी कूणा, प्रिया(12) पुत्री हरिराम, प्रभा(26) पत्नी अरविंद दोनों निवासी सिलावड़ा, अंजना(30) पत्नी भगत सिंह बेगल उतरकाशी, लक्ष्मण (25) पुत्र जक सिंह निवासी फनार, धन सिंह(61) पुत्र राम सिंह निवासी बास्तिल, श्वेता(19) पुत्री सूरत सिंह निवासी कचाणू, सुरेश(18) पुत्र सोहन लाल निवासी हनोल, नागेंद्र राणा(18) पुत्र बलवीर सिंह निवासी बगूर, प्रकाश(33) झरी राम निवासी जुब्बल हिमाचल प्रदेश, प्रीतम(19) पुत्र थेचकू निवासी त्यूूना, जोगेंद्र सिंह(35) पुत्र  महीराम सरली मानपुर हिमाचल प्रदेश, आनंद सिंह (40) पुत्र राम सिंह निवासी ठलीन, चालक नरेश (41) पुत्र मनीराम निवासी खलाड़ी पुरोला उत्तरकाशी, छोटेलाल(22) पुत्र रामलाल निवासी डोडपुर नेपाल, सीताराम (24) पुत्र खुकई, मीना देवी(20) पत्नी सीताराम दोनों निवासी पहलवान पुर नेपाल, लाखीराम(70) पुत्र श्रीराम निवासी भ्यूंदरा, प्रताप सिंह(72) पुत्र ध्यान सिंह निवासी बिरमऊ, पोपी(48) पुत्र सूपा निवासी कोटी कनासर, तिलकराम(38) पुत्र ताराचंद निवासी भ्यूंदरा, संजू(15) पुत्र तिलक राम निवासी भ्यूंदरा, मुन्नी देवी(48) पत्नी नंदा निवासी मंगताड़, आकाश राठौर(16) पुत्र चमन सिंह निवासी पानुवा, भगत सिंह(42) पुत्र रूप सिंह, दीपक राणा(17) पुत्र राजेंद्र दोनों निवासी बास्तिल, शारदा(19) चंदराम निवासी भ्यूंदरा, रतिया(10) पुत्र सूपा निवासी कोटीकनासर, संगबू(46) पुत्र रायसू निवासी बागणी, नारायण दत(50) पुत्र मेहर चंद निवासी मुंधोल, फागुणी(55) पत्नी दलू निवासी निमगा, महेंद्र(27) पुत्र गबू निवासी डांगुठा, भाग सिंह(50) पुत्र अमरू निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश, पदम सिंह(60) पुत्र पूरण सिंह निवासा डेरनाड़, अंजू (60) पुत्री रमेश निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश।

शव लाने में बस की सीट को बनाया स्ट्रेचर

10 people died in bus accident, 36 injured.
road accident chakrata

त्यूनी। कुनोली-दारागाड़ के समीप हुए हादसे ने एक बार फिर आपदा प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी। स्थानीय लोगों को ही राहत एवं बचाव कार्य में जुटना पड़ा। स्थिति यह हो गई कि खाई से शवों को निकालने के लिए दुर्घटनाग्रस्त हुई बस की सीटों को ही स्ट्रेचर बनाकर, उस पर शव लादे गए और सड़क तक पहुंचाया गया। 

एंबुलेंस नहीं मिली, हंगामा काटा 
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस तक मुहैया नहीं हो सकी। एंबुलेंस के इंतजार में घायल काफी देर तक सड़क किनारे ही दर्द से कराहते रहे। जब काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की इस बेरुखी पर लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटनास्थल पर हंगामा काटा। 

राहत व बचाव को नहीं है जरूरी संसाधन
स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, धन सिंह, जय सिंह, रतन सिंह ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद यहां आपदा प्रबंधन की टीम तैनात नहीं है। राजस्व पुलिस के पास भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए जरूरी संसाधन तक नहीं हैं। हर बार स्थानीय लोग अपने स्तर से ही राहत और बचाव कार्य करते हैं। समय पर उपचार न मिलने पर अक्सर दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed