{"_id":"5d7d48e88ebc3e93a170b779","slug":"10-hours-power-cut-people-faced-problems-vikas-nagar-news-drn31966237","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 घंटे का पावर कट, उमस भरी गर्मी से लोग हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 घंटे का पावर कट, उमस भरी गर्मी से लोग हुए बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढकरानी पॉवर हाउस में मेंटीनेंस के चलते विकासनगर, हरबर्टपुर समेत 30 से अधिक गांव में 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिस कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई गांव में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। लोगों के व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। सुबह छह बजे से शुरू हुआ शट डाउन शाम चार बजे तक जारी रहा। लोगों को उमस भरी गर्मी में घरों के भीतर दिन काटना मुश्किल हो गया।
मेंटीनेस कार्य के चलते विकासनगर, हरबर्टपुर, बरोटीवाला, जीवनगढ़, अंबाड़ी, मेेहूंवाला, भोजावाला, मलूकावाला, बैरागीवाला, पश्चिमीवाला, जस्सोवाला, ढकरानी, ढालीपुर, भीमावाला, नवाबगढ़, एटनबाग, केदारावाला, डाकपत्थर समेत 30 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई। लाइट गुल होते ही पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। बाजार क्षेत्र में साइबर कैफे, फोटो स्टेट, इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित काम करने वाले लोगों का कामकाज भी बुरी तरह से प्रभावित रहा। शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सहायक अभियंता राजपाल सिंह ने बताया कि मेंटीनेंस काम के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मेंटीनेंस के संबंध में सभी लोगों को पूर्व में मैसेज भेज कर सूचित कर दिया गया था।