फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 % dearness allowance to state employee

राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा

Wed, 26 Mar 2014 08:36 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Mar 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
10 % dearness allowance to state employee

उत्तराखंड सरकार ने आखिरकार राज्य कर्मचारियों की मुराद पूरी कर ही दी।

विज्ञापन


पढ़ें, ‘फरार’ शिक्षामंत्री के पास बचे सिर्फ दो दिन

निर्वाचन से हरी झंडी मिलने के बाद यह तो तय हो गया था कि केंद्र की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को भी दस प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल जाएगा।

पढ़ें, मंत्रियों संग धर्मगुरु दलाईलामा भी हैं इनके बकाएदार
विज्ञापन


पर यह साफ नहीं था कि आखिरकार यह मिलेगा कब से। मंगलवार को शासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया।

माना जा रहा है चुनावी फंडा

10 % dearness allowance to state employee

कुल मिलाकर यह चुनावी फंडा ही माना जा रहा है पर यह अभी देखना बाकी है कि चुनाव में सत्ता पक्ष इसका कितना फायदा ले पाएगा।

पढ़ें, यह किला सुनाता है अंग्रेजों के जुल्म की दास्तां

पांच मार्च को आचार संहिता लागू हुई थी और उससे ठीक पहले हुई कैबिनेट में सरकार ने कर्मचारियों को दस प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का फैसला किया था।

पढ़ें, यहां 50 प्रतिशत मतदाता भी नहीं करते मतदान

पर इसमें आचार संहिता आड़े आ गई और प्रदेश सरकार को चुनाव आयोग से इसकी अनुमति लेनी पड़ी। अब यह अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया।

एक जनवरी 2014 से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

10 % dearness allowance to state employee

कर्मचारियों को अब डीए उनके वेतन और ग्रेड पे के जोड़ के बराबर मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी 2014 से मिलेगा।

पढ़ें, सीएम के इलाके में चेलों के लिए गुरु नहीं

डीए में दस प्रतिशत का इजाफा होने से कर्मचारियों को वेतन में एक हजार से लेकर पांच हजार रुपए तक का फायदा होगा। प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के अलावा पेंशनर्स को भी दस प्रतिशत डीए बढ़ जाने का फायदा होगा।

पढ़ें, ‘फरार’ शिक्षामंत्री के पास बचे सिर्फ दो दिन

केंद्र सरकार ने फरवरी माह में ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दस प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी किया था।

विज्ञापन

शासन से उम्मीद लगाए हुए हैं निगम कर्मचारी

10 % dearness allowance to state employee

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, प्रवक्ता अरुण पांडे, प्रदीप कोहली के मुताबिक इससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

पढ़ें, मंत्रियों संग धर्मगुरु दलाईलामा भी हैं इनके बकाएदार

दूसरी ओर निगम कर्मचारी अब शासन से उम्मीद लगाए हुए हैं। दरअसल निगमों केलिए डीए का आदेश अलग से जारी होता है और शासन की निगम प्रबंधन को डीए देने के लिए अधिकृत करता है।

निगमों के लिए औद्योगिक विकास विभाग के स्तर से अभी यह आदेश जारी नही हुआ है। निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी रवि पचौरी का कहना है कि निगमों के लिए भी जल्द ही यह आदेश जारी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed