{"_id":"e351a287c0fbe20ae5193727647b86ce","slug":"-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ियों ने BJP नेता के घर पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ियों ने BJP नेता के घर पर किया पथराव
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Aug 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में शराब के नशे में कुछ युवकों ने भाजपा नेता के घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
अक्सर नशे में युवतियों से करते हैं छेड़छाड़
पथराव से भाजपा नेता के हाथ में चोट आई है। शिकायत के बाद पटेलनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया।
गांधीग्राम में कुछ आवारा युवक अक्सर नशे में युवतियों से छेड़छाड़ करते हैं।
रविवार सुबह एक वृद्ध ने विरोध किया तो नशे में धुत्त युवकों ने धारदार हथियार दिखाकर उन्हें धमका दिया। सूचना पर भाजपा के गांधीग्राम वार्ड अध्यक्ष मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाया।
कुछ देर बाद अचानक पांच-छह युवक मनोज शर्मा के घर पहुंच गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान मनोज शर्मा घर से बाहर निकले तो उनके हाथ में भी एक पत्थर लग गया।
विज्ञापन
बंद दरवाजे पर ही पत्थर बरसाते रहे नशेड़ी
युवक नहीं माने तो वे अंदर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। युवक बंद दरवाजे पर ही पत्थर बरसाते रहे। मनोज ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवक फरार हो चुके थे। बाद में पुलिस ने एक आरोपी संदीप को पकड़ लिया।
मेडिकल में संदीप के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस एक्ट में चालान काटने के बाद उसे छोड़ दिया गया।