फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police commissionary in haridwar

पुलिस कमिश्नरी पर आईएएस लॉबी में गुस्सा

Sat, 22 Feb 2014 12:45 AM IST
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Feb 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
police commissionary in haridwar

हरिद्वार कुंभ क्षेत्र को पुलिस कमिश्नरी बनाने का विरोध शुरू हो गया है। आईएएस लॉबी में इस मुद्दे पर गहरी नाराजगी उभरकर आई है।

विज्ञापन


उधर, आईपीएस अफसर इस मुद्दे पर खामोश है क्योंकि आधे से ज्यादा पुलिस अफसर भी इस कन्सेप्ट के खिलाफ है।

कैबिनेट की बैठक में उठा था मामला
तीन दिन पहले कैबिनेट की बैठक में पुलिस कमिश्नरी को लेकर चर्चा हुई लेकिन फैसला नहीं हो सका। मगर आईएएस अफसरों में इस बात को लेकर काफी रोष है। उनका कहना है कि ऐसा कोई शहर उत्तराखंड में है ही नहीं जहां पर पुलिस आयुक्त तैनात किया जा सके।

पढ़ें, चारधाम यात्रा पर मंडरा रही आपदा की ‘प्रेतछाया’
विज्ञापन


कुछ आईएएस अफसरों ने एसोसिएशन के सचिव उमाकांत पंवार से इस मामले पर विरोध भी जताया। पंवार ने जल्द एसोसिएशन की बैठक बुलाने की बात कही है। तकनीकी कारणों से भी कुंभ पुलिस कमिश्नरी का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार नहीं चूकना चाहते आईएएस
पुलिस एक्ट में संशोधन करके जब जिलाधिकारियों के अधिकारों में कटौती की गई तब तो आईएएस लॉबी चुप रही लेकिन इस बार खास तौर पर यूथ आईएएस इस मामले को लेकर गुस्से में है। उधर, आईपीएस लॉबी ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है।

पढ़ें, उत्तराखंड में बदले तीन जिलों के पुलिस कप्तान

आईपीएस एसोसिएशन ने वैसे तो इस प्रकरण में कुछ भी कहने से इंकार किया लेकिन आईपीएस अफसरों का इस मामले में आक्रामक नहीं होने के पीछे कई कारण है।

युवा आईपीएस भी नहीं चाहते
खासतौर पर यूथ आईपीएस पुलिस कमिश्नरी सिस्टम के हक में नहीं है। इससे आईएएस लॉबी को और ज्यादा मजबूती मिल रही है।

पढ़ें, सीएम राहुल की रैली में बिजी, जनता दरबार स्थगित

पुलिस अधीक्षक स्तर के यूथ आईपीएस सालों से बगैर जिलो के पीएचक्यू या अन्य दफ्तरों में बाबूगिरी कर रहे हैं और, एक दो वरिष्ठ आईपीएस उन जिलों को भी कमिश्नरी बनवाकर खुद कमिश्नर बनना चाहते है। इसलिए यह मुद्दा आजकल काफी गर्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed