फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The rain caused havoc in Dehradun

चारों तरफ पानी, फिर भी हलक सूखे

Tue, 18 Jun 2013 11:15 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
The rain caused havoc in Dehradun

लगातार 48 घंटे तक राजधानी में घनघोर मेघ बरसे। कई घरों और दफ्तरों में छतों से पानी टप-टप टपकता रहा। लेकिन पेयजल लाइनों में पानी नहीं आने से घरों के नलके सूखे रहे।

विज्ञापन


बारिश में भीगकर कई लोग घर पहुंचे तो पता चला कि पानी नहीं आने के कारण खाना नहीं बन पाया है। इससे लोगों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश दिखाई दिया। आपदा कंट्रोल रूम तक लोगों की शिकायत पहुंची।
विज्ञापन


पेयजल का संकट
ग्लोगी जल स्रोत से जल संस्थान हर रोज 8 एमएलडी पानी ले रहा था। शनिवार रात से स्रोत में मलबा आने से पानी की सप्लाई बंद हो गई। इससे राजपुर और इसके पास के क्षेत्र तथा दिलाराम चौक से ऊपर के इलाकों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया। इन क्षेत्रों में गिने चुने ट्यूबवेलों और शहंशाही के स्रोत से ही जल संस्थान सप्लाई दे रहा है। जिससे पूरी आबादी को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में प्रतिदिन पानी की मांग 52 एमएलडी है जबकि जल संस्थान के पास केवल 22 एमएलडी पानी ही आपूर्ति के लिए है। उधर, बांदल में शनिवार रात पानी लाइन फिल्टर से पहले चोक हो गई। इस कारण यहां से आने वाला पानी जल संस्थान को नहीं मिला।

सोमवार शाम चार बजे मरम्मत के बाद यहां से पानी की आपूर्ति मिलनी शुरू हुई। इसी तरह पित्थूवाला जल संस्थान में आने वाले शहरी क्षेत्र वसंत विहार, एफआरआई, शक्ति विहार, सुभाषनगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र रायपुर, सेवलाकलां और मियांवाला में 35 ट्यूबवेल बिजली नहीं मिलने की वजह से करीब 20 घंटे ठप रहे।


यहां हुई परेशानी
दिलाराम उत्तर-राजपुर, जाखन, कैनाल रोड, डीएल रोड, दून विहार, सेवक आश्रम रोड, सहस्रधारा रोड आदि।
दिलाराम दक्षिण-विजय कालोनी, साकेत कालोनी, चुक्खूवाला, पटेलनगर, झंडा मोहल्ला आदि।
पित्थूवाला-रांझावाला, टर्नर रोड, माजरा, शक्ति विहार, तपोवन, केदारपुरम, शिमला बाईपास रोड, वसंत विहार, बंजारावाला, मियांवाला, रायपुर आदि।

ग्लोगी जल स्रोत से सप्लाई बंद होने के कारण राजपुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई में परेशानी आई है। शहंशाही वाला स्रोत और ट्यूबवेल ज्यादा समय चलाकर सप्लाई पूरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- डीपी श्रीवास्तव, ईई, दिलाराम उत्तर


बांदल नदी से दो दिन तक पानी नहीं मिलने के कारण आपूर्ति में परेशानी आई थी। सोमवार शाम पानी मिल गया है। जल्द सभी जगह स्थिति ठीक हो जाएगी।
- एसके जैन, ईई दिलाराम दक्षिण

बिजली नहीं मिलने ज्यादातर ट्यूबवेल रविवार से ठप हो गए थे। इससे पानी की आपूर्ति नहीं जा पाई थी।
- एसएल जुयाल, ईई पित्थूवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed