{"_id":"aa4f79b4-d960-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"disaster-affected-areas-atm-got-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित क्षेत्रों के एटीएम हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित क्षेत्रों के एटीएम हुए बंद
देहरादून/प्रवेश कुमारी
Updated Thu, 20 Jun 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी के बाद अब जेब पर ‘आपदा’ है। स्टेट बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक जैसे सबसे बड़े नेटवर्क वाले बैंकों के एटीएम फेल हो गए हैं। बिजली गुल होने, बीएसएनएल की लीज लाइन खराब होने से इनकी कनेक्टिविटी खत्म हो गई है। वह पैसे नहीं उगल रहे।
विज्ञापन
'उत्तराखंड में कहर' अपडेट के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
पैसे की समस्या सामने
जो एटीएम किसी तरह डीजल का धक्का लगाकर चल रहे थे, वह डीजल के चुक जाने से खामोश हो गए हैं। इस वजह से आपदा ग्रस्त इलाकों में फंसे पर्यटक एक नई तरह की परेशानी झेल रहे हैं। जिंदगी बची तो अब पैसे की समस्या सामने खड़ी है।
विज्ञापन
जानकारों की मानें तो उत्तरकाशी के तीन एटीएम से हर रोज तकरीबन 150 ट्रांजेक्शन हो रहे थे, वहीं टिहरी के एटीएम से 50 के आस-पास। अब इनके बंद हो जाने से दिक्कत चरम पर है।
आपदा प्रभावित क्षेत्र में बैंक के चार एटीएम हैं। बीएसएनएल की लीज लाइन ठप हो जाने से कनेक्टिविटी नहीं रह गई है। उत्तरकाशी के कुछ और एटीएम खराब हैं। इंजीनियर तैयार हैं, लेकिन रास्ता खुलने का इंतजार किया जा रहा है।
- अशोक अनेजा, मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक
आपदा प्रभावित क्षेत्र में बैंक के 16 एटीएम हैं। आपदा प्रभावितों के लिए एटीएम बहुत काम आ रहे थे। लेकिन यह भी बैटरी बैकअप न मिलने से मुश्किल में है। डीजल सब लगा दिया है। यह भी खत्म हो रहा है। अब दिक्कत पेश आ रही है।
- महेश रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक, स्टेट बैंक आफ इंडिया