{"_id":"13b4deb8-d5a0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"blind-cricketers-bang-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लांइड क्रिकेटर्स का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लांइड क्रिकेटर्स का जलवा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2013 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून स्कूल में चल रहे ‘फर्स्ट इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर द ब्लाइंड’ में ब्लाइंड क्रिकेटर्स का क्रिकेट के प्रति जज्बा और जलवा नजर आ रहा है। शनिवार को टूर्नामेंट में दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चार टीमों में विभाजित किए गए इस ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इंडिया ब्लू और इंडिया येलो के खिलाड़ी आमने-सामने थे।
विज्ञापन
पहले ही जीत दर्ज कर ली
इंडिया ब्लू ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। इंडिया येलो के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवरों में 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंडिया ब्लू के खिलाड़ियों ने बालमुकुंद के शानदार अर्द्धशतक की बदौलत निर्धारित ओवरों से पहले ही जीत दर्ज कर ली। मैन ऑफ द मैच रहे बालमुकुंद ने 58 रन बनाने के साथ ही दो विकेट भी झटके। दूसरे मुकाबला इंडिया ग्रीन और इंडिया रेड के बीच हुआ।
विज्ञापन
इंडिया रेड ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इंडिया रेड ने 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ग्रीन की टीम 131 रन ही बना सकी। इंडिया रेड के कप्तान अमनदीव मैन ऑफ द मैच चुने गए। अमनदीव ने 16 रन बनाने के साथ ही दो विकेट भी झटके।
विज्ञापन