फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कैसे निकलेगी स्त्री इस ‘फोबिया’ से बाहरv

कैसे निकलेगी स्त्री इस ‘फोबिया’ से बाहरv

Wed, 23 Jan 2013 05:31 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Wed, 23 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। पति को इलाज के लिए जीप में स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही महिला के दरिंदगी के डर से जीप से कूद जाने को महिला अधिकार कार्यकर्ता कतई उचित नहीं ठहरातीं, लेकिन इनका कहना यह भी है कि परिस्थितिवश ही महिला ने यह फैसला लिया होगा। रात का वक्त था और पति घायल थे, ऐसे में उसके पास कोई चारा नहीं था। दूसरे, नई दिल्ली गैंगरेप की घटना का ‘फोबिया’। समझ नहीं आ रहा कि इससे महिलाएं कैसे बाहर निकलेंगी।
विज्ञापन

महिला को साहस का परिचय देना चाहिए था। उसे अपने मोबाइल से पुलिस या किसी परिचित को इस संबंध में सूचित करना चाहिए था, लेकिन शायद उसके पास इतना समय नहीं था और उसे पुलिस की मदद पर भरोसा भी नहीं था। पति घायल थे और वह अकेली। लिहाजा, उसे जो उचित लगा, वह कर गुजरी। जरूरत इस बात की है कि रात के वक्त महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराया जाए।
विज्ञापन

--कमला पंत, उत्तराखंड महिला मंच
मानसिकता बदलने की जरूरत है। महिला अकेली थी और पति घायल। ऐसे में ड्राइवर को उसकी मदद करनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महिला ने जो किया उसे उचित नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन उसके पास कोई और चारा भी घटना के बारे पढ़कर लग नहीं रहा। ऐसे में उसने तुरंत निर्णय लेते हुए कूदने का फैसला किया। आवश्यकता है कि इस तरह की घटना के फोबिया से महिलाओं को निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--गीता गैरोला, महिला समाख्या
महिला ने परिस्थितिजन्य फैसला लिया। रात का वक्त था। गंतव्य से दूर थी। पति घायल थे। ऐसे में वह क्या करती? नई दिल्ली गैंगरेप की घटना ने हालात कुछ इस कदर बना दिए हैं कि महिला के भीतर सुरक्षा को लेकर चिंता घर कर गई है। रात के वक्त अगर वह चिल्लाती भी तो जंगल में कोई सुनने वाला नहीं था। यही सब सोचकर वह कूदी होगी। पुलिस ने वही किया, जिसका अंदेशा था। उसने उसकी नहीं सुनी।
--गीता बलोदी, वरिष्ठ मनोविद्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed