{"_id":"11-53008","slug":"Dehradun-53008-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनने से पहले ही खुदने लगी रायपुर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनने से पहले ही खुदने लगी रायपुर रोड
Dehradun
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। रायपुर रोड के निर्माण कार्य में एक बार फिर अड़ंगा लग गया है। लंबे इंतजार के बाद जब पीडब्लूडी ने सड़क सुधारीकरण कार्य आरंभ किया तो एडीबी ने आईआरडीई के सामने खुदाई आरंभ कर दी थी। इससे पीडब्लूडी को कार्य बीच में ही रोकना पड़ा। विभागों के बीच आपसी तालमेल नहीं होने का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
रायपुर रोड की जर्जर हालत से आए दिन शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर हुए गड्ढों से अक्सर दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद समस्या की सुध नहीं ली जा रही थी। अब जबकि लंबे इंतजार के बाद पीडब्लूडी ने सड़क निर्माण का कार्य आरंभ किया तो एडीबी ने भी इस पर खुदाई आरंभ कर दी। पीडब्लूडी की ओर से एडीबी को लिखे पत्र में उक्त मार्ग पर संबंधित कार्य का ब्यौरा मांगा गया। तब जाकर मालूम चला कि अभी एडीबी की ओर से डाली गई सीवर लाइन की टेस्टिंग होनी है। अगर टेस्ंिटग में कहीं लीकेज मिलता है तो वहां दुबारा खुदाई करनी होगी। ऐसे में मजबूरन पीडब्लूडी ने निर्माण कार्य रोक दिया है।
क्या कहते हैं अधिकारी
रायपुर रोड पर काम शुरू कर दिया गया था, लेकिन एडीबी की ओर से खुदाई आरंभ कर दी गई। अब जब उनका काम पूरा होगा, तभी सड़क सुधारीकरण शुरू किया जाएगा। फिलहाल जहां एडीबी के काम नहीं होने हैं वहां पर सड़क बनाई जाएगी---मौ. युसूफ सहायक अभियंता पीडब्लूडी