फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman theft 50 thousands from cash counter.

सेल्समैन को चकमा दे महिला ठगों ने काउंटर से उड़ाए 50 हजार

Tue, 29 Mar 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Tue, 29 Mar 2016 02:57 AM IST
सार

  • पुलिस और सेल्समैन देहरादून तक पीछा करते पहुंचे मगर बैरंग लौटे।
  • रुपये जमा करने के लिए काउंटर की दराज बाहर खींची तो चला पता।

विज्ञापन
woman theft 50 thousands from cash counter.
सीसीटीवी - फोटो : demo

विस्तार

मसूरी में पुलिस चौकी की नाक के नीचे व्यस्ततम कुलड़ी बाजार में गारमेंट्स के एक शोरूम से तीन महिला ठग सेल्समैन को चकमा देकर कैश काउंटर से 50 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गई। सीसीटीवी खंगालने के बाद महिला की खोज में पुलिस और सेल्समैन देहरादून स्थित पैसिफिक मॉल तक पहुंची मगर बैरंग लौटी।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर 12.05 बजे कुलड़ी पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित प्यूमा शोरूम में तीन महिलाएं दाखिल हुई। उस वक्त शोरूम में सेल्समैन दानिश तैनात था दूसरा सेल्समैन साप्ताहिक अवकाश पर था इसलिए सुबह बैंक में कैश जमा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


लंबे अवकाश के कारण कैश काउंटर पर पचास हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए रखे हुए थे। महिलाएं सेल्समैन को चकमा देकर 50 हजार रुपये लेकर चंपत हो गई। जब सेल्समैन ने बैंक में रुपये जमा करने के लिए काउंटर की दराज बाहर खींची तो कैश गायब देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे-पीछे भागी पुलिस पर नहीं मिला सुराग

woman theft 50 thousands from cash counter.
पुलिस - फोटो : file

दानिश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय व्यापारियों ने सीसीटीवी के जरिए एक महिला को कैश काउंटर खोलते हुए देखा। सीसीटीवी से तस्वीर देखने के बाद सेल्समैन टैक्सी स्टैंड पहुंचा।

वहां पता लगा कि तीन महिलाएं एक टैक्सी में बैठकर देहरादून रवाना हो चुकी है। टैक्सी कार्यालय से संबंधित टैक्सी के चालक से संपर्क किया गया। चालक ने बताया कि ये तीनों महिलाएं राजपुर रोड पैसिफिक मॉल के बाहर उतरी है। चालक को वापस भेज दिया। पुलिस देहरादून पहुंची। काफी ढूढ़ने के बाद भी महिलाओं का सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed