फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman's body was found in a locked room, the room stinking open secret

बंद कमरे में पड़ा मिला महिला का शव, कमरे से बदबू आने पर खुला राज

Thu, 26 May 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
Woman's body was found in a locked room, the room stinking open secret

गोविंदपुरी थाना इलाके में एक महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। महिला मुंबई की रहने वाली बताई जा रही है। महिला के पति के तौर पर दो लोगों के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन


गोविंदपुरी थाना पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव की पहचान गोविंदपुरी में रहने वाली नाजिया(30) के रूप में हुई है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करती थी और यहां पांच सालों से किराए पर रह रही थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 बजकर चार मिनट पर पुलिस को सूचना दी गई कि नाजिया के कमरे से बदबू आ रही है। कमरे की कुंडी अंदर से लगी हुई थी। पुलिस ने मकान मालिक की मौजूदगी में ताला तोड़ा तो नाजिया पलंग पर मृत पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव काफी सड़-गल चुका था। सूत्रों के मुताबिक नाजिया के पास पवन नाम का एक व्यक्ति आता था, जो कि पिछले एक वर्ष से नहीं आया था। मकान मालिक ने नाजिया के पति का नाम पवन बताया है, जबकि पुलिस को मौके से जो कागजात मिले हैं उनमें नाजिया के पति का नाम राशिद लिखा हुआ है। 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के  बाद ही पता लगेगा कि नाजिया की मौत कैसे हुई है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed