{"_id":"6436c14301d0aeb6970d2ec3","slug":"woman-hangs-herself-under-suspicious-circumstances-in-hotel-room-in-kurukshetra-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: होटल के कमरे में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फंदा, पिछले छह दिन से पति के साथ ठहरी थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र: होटल के कमरे में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फंदा, पिछले छह दिन से पति के साथ ठहरी थी
Wed, 12 Apr 2023 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 12 Apr 2023 08:06 PM IST
सार
फिलहाल पुलिस महिला के पति अभिषेक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि प्रियांशी और अभिषेक का प्रेम विवाह हुआ था। अभिषेक पहले होटलों में काम करता था, मगर पिछले काफी समय से बेरोजगार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र में किरमिच रोड पर प्रजापति धर्मशाला के पास होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने फंदा लगा लिया, जिससे हड़कंप मच गया। महिला का पति उसे उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला होटल के कमरा नंबर-छह में सात अप्रैल से पति के साथ ठहरी थी। मृतक महिला की शिनाख्त प्रियांशी (20) निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई। महिला मूल रूप से यूपी की रहने वाली थी, जबकि उसका पति अभिषेक बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया है। आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस परिजनों के आने की प्रतिक्षा कर रही है। फिलहाल पुलिस महिला के पति अभिषेक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि प्रियांशी और अभिषेक का प्रेम विवाह हुआ था। अभिषेक पहले होटलों में काम करता था, मगर पिछले काफी समय से बेरोजगार है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महिला प्रियांशी किरमिच रोड पर एक होटल में अपने पति अभिषेक के साथ पिछले छह दिन से ठहरी हुई थी। देर रात प्रियांशी ने फंदा लगा लिया, जिसके बाद उसका पति अभिषेक उसे उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया तथा मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
थाना केयूके में कार्यरत जांच अधिकारी उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी सूचित किया है। वे लखनऊ (यूपी) से आएंगे। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।