{"_id":"5c0597dbbdec2241417d1f84","slug":"two-truck-accident-fire-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रक भिड़े, आग लगी, जलने से एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ट्रक भिड़े, आग लगी, जलने से एक की मौत
jhansi
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
truck accident
- फोटो : demo
सोमवार की दोपहर बबीना के पास राजमार्ग पर दो ट्रकों में आमने- सामने हुई टक्कर के बाद आग लग गई। ट्रक में सवार दो लोगों ने कूदकर जान बचा ली, जबकि एक ट्रक के चालक की आग में चपेट में आने से जलकर मौत हो गई। बीच सड़क पर धू-धू कर जल रहे ट्रकों को देखकर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद काफी देर बाद आवागमन शुरू हो सका।
बबीना के पास ललितपुर राजमार्ग पर सड़क के नवीनीकरण का काम चल रहा है। इस कारण एक तरफ से वाहनों का आवागमन हो रहा है। सोमवार की दोपहर एक ट्रक दिल्ली से चेन्नई व दूसरा ट्रक रायपुर से हिमाचल की तरफ जा रहा था। बबीना के पास झरर घाट से पहले दोनों ट्रकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। एक ट्रक में सवार दो लोगों ने कूदकर जान बचा ली, जबकि दूसरे ट्रक के चालक पंजाब के मोगा निवासी सुखविंदर (28) तेज लपटों में घिरकर आग की चपेट में आ गया। उनकी मौके पर ही जलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही बबीना व तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने सुखविंदर के जले शव को बाहर निकाला।