{"_id":"5929acca4f1c1b812d536eb4","slug":"traffic-soldier-daughter-kidnapped-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम अगवा हो गई ट्रैफिक सिपाही की नाबालिग बेटी, पुलिस का रवैय्या देख फूट-फूटकर रोया पिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेआम अगवा हो गई ट्रैफिक सिपाही की नाबालिग बेटी, पुलिस का रवैय्या देख फूट-फूटकर रोया पिता
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 28 May 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते लड़की के परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस के कारनामे तो बहुत सुने होंगे लेकिन जब वर्दीवाले अपने ही विभाग के लोगों के साथ आम जानता जैसा व्यवहार करें तो समाज को क्या संदेश जाएगा। अपने ही विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज होकर फूट-फूटकर रोता हुआ एक सिपाही अपनी अगवा हुई बेटी को बरामद करने की गुजारिश कर रहा है। ये मामला कानपुर के बर्रा इलाके में सामने आया है।
बर्रा निवासी राम नरेश सिंह यातायात पुलिस विभाग में बतौर सिपाही के पद पर तैनात हैं। राम नरेश के अनुसार उनकी बेटी जो बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा है। रविवार 21 मई की शाम वह फोटोकॉपी कराने के लिए घर से बाहर गई थी। घर से थोड़ी ही दूरी पर गली के पास एक तेज रफ्तार वैन आई और उसे उठा कर ले गई। बर्रा थाने में 22 मई को अपहरण का केस दर्ज कराया था। एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन अभी तक बेटी का कुछ भी नहीं पता है। आरोप है कि पड़ोसी की पत्नी प्रीति ने अपने भाई के साथ उसे भगा दिया है। इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिर भी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़की का पता लगाने के लिए रिश्तेदारों और जानकारों के घर दबिश दी जा रही है।