{"_id":"5945535e4f1c1b6d628b4570","slug":"three-vehicle-thieves-arrested-and18-motorcycles-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: वाहन चोरी के आरोप में तीन अरेस्ट, 18 मोटर साइकिल बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर: वाहन चोरी के आरोप में तीन अरेस्ट, 18 मोटर साइकिल बरामद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में गिरफ्तार वाहन चोरी के आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के झोटावाड़ा पुलिस थाना ने शुक्रवार को एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के तीन जनों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि वाहन चोरी के आरोप में अमित साहू निवासी प्रतापनगर झोटावाड़ा, मनोहर सिंह निवासी उदावास झुंझुनूं और मनोज शर्मा निवासी सिरसी को गिरफ्तार किया है। ये लोग मास्टर चाबी से वाहन को ताला खोलकर उसे चुरा लेते थे और उसके बाद वाहन को अलग—अलग हिस्सों बेच देते थे। इस गिरोह ने वाहन चोरी की करीब तीन दर्जन वारदात करना कबूल किया है। इनकी सूचना पर वैशाली नगर और करणी विहार थाना इलाके से चुराई गई 18 मोटरसाइकल बरामद कर ली गई है। आरोपी मनोहर पर चोरी के और भी मामले दर्ज है वह स्थायी वारंटी है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
गुप्ता ने बताया कि इस गिरोह को अतिरिक्त उपायुक्त रतनसिंह के निर्देशन में बनी टीम पकड़ा है। टीम के सदस्यों ने उन इलाकों में नजर रखी जहां वाहन चोरी सबसे ज्यादा होती है। इसके बाद वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाकर इन आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई।