फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three bullets fired for abusing

गाली देने पर तीन गोली दाग कर की युवक की हत्या

Fri, 27 Oct 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Oct 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
three bullets fired for abusing
demo pic

जाफरपुर कलां इलाके के मलिकपुर में शराब पीने के दौरान गाली-गलौच होने पर एक युवक की बुधवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। जाफरपुर कलां थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी शिबेश सिंह के अनुसार सचिन (25) कई वर्षों से अपने मामा के पास मलिकपुर गांव में रह रहा था। उसके पास पांच बीधा जमीन थी और खेतीबाड़ी करता था। बुधवार रात को वह मोनू उर्फ विकास, अनिल व अन्य दोस्तों के साथ फिरकी रोड पर खेत में बैठकर शराब पी रहा था।
विज्ञापन


शराब पीने के दौरान सचिन का मोनू से झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि सचिन ने मोनू को गाली दे दी थी। इस पर मोनू ने अपने पिता नरेश व एक साथी को बुला लिया। इन लोगों ने सचिन को तीन गोली मार दी। गोलियां मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सचिन को एक गोली पैर, दूसरी कंधे और तीसरी माथे में लगी। उसे पहले रावतुलाराव अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे बालाजी एक्शन प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे सचिन की मौत हो गई। बालाजी अस्पताल से जाफरपुर कलां थाना पुलिस को सूचना दी गईं। जाफरपुरकलां थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को अनिल को पकड़ लिया था। पुलिस को मौके से तीन कारतूस मिले हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed