फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three arrested including women kingpin with 19 kg charas in mandi

हिमाचल में चरस की बड़ी खेप बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 29 May 2019 09:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 May 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
three arrested including women kingpin with 19 kg charas in mandi
- फोटो : अमर उजाला

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ ने 19 किलो से ज्यादा वजन की चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। मंगलवार रात को को ब्यूरो की टीम ने सुंदरनगर हाइवे पर एक वाहन की तलाशी लेकर कुल 19 किलो 350 ग्राम की चरस बरामद की।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद बुधवार को टीम ने तस्करी की किंगपिन बताई जा रही एक महिला समेत तीन लोगाें को मंडी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सुंदरनगर के नरेश चौक के निकट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने चरस की खेप के साथ टाटा टियागो कार (एचपी32ए/4988) व महिन्द्रा टीयूवी 300 (एचपी32ए/4776) को भी कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के इन बड़े शहरों में भेजी जानी थी खेप

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुताबिक खेप को कुल्लू से लाया जा रहा था। जिसकी सप्लाई हिमाचल से बाहर मुंबई और दिल्ली में होनी थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने खेप को मंगलवार रात को ही बरामद कर लिया था।

लेकिन इस तस्करी की किंगपिन महिला को बुधवार को गिरफ्तार करने के बाद ही बरामदगी का खुलासा किया गया है। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दो युवकों को खेप के साथ गिरफ्तार किया था।

एनसीबी की चंडीगढ़ टीम की यह नशे के कारोबार के खिलाफ इस साल की 26वीं सफलता है। फिलहाल एनसीबी ने महिला सरगना सहित दो अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। केवल इतना बताया गया है कि आरोपी मंडी के रहने वाले हैं।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ के आयुक्त आशीष कुमार ओझा ने 19 किलो 350 ग्राम चरस तस्करी में संलिप्त महिला सरगना के साथ दो युवकों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ स्थित ब्यूरो में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed