फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The woman could not be identified after the murder

हत्या के बाद जलाई गई महिला की नहीं हो सकी पहचान

Fri, 13 Apr 2018 11:33 PM IST
unnao
unnao Updated Fri, 13 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
The woman could not be identified after the murder
-असोहा थाना में घटना की जानकारी लेते स्वाट प्रभारी। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
असोहा। थानाक्षेत्र में तेजीखेड़ा नहर के निकट 25 वर्षीय महिला के मिले अधजले शव की शुक्रवार को भी पहचान नहीं हो सकी। इससे शुक्रवार को भी पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। खुलासे के लिए एसपी पुष्पांजलि ने सर्विलांस और स्वाट को सक्रिय कर दिया है। शुक्रवार को स्वाट प्रभारी ने हर पहलू पर जांच की। घटनास्थल के आसपास के मोबाइल टावरों से रात में सक्रिय रहे नंबरों की डिटेल जुटाई जा रही है।

गुरुवार सुबह तेजीखेड़ा नहर के निकट महिला का अधजला शव मिला था। महिला की गला कसकर हत्या करने के बाद शव को तेजाब व केमिकल से जला दिया गया था। महिला की पहचान शुक्रवार को भी नहीं हो पाई। एसपी पुष्पांजलि ने स्वाट प्रभारी सुधीर त्यागी को खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को स्वाट प्रभारी ने थाने में एसओ महेशचंद्र के साथ घटना के हर पहलू पर बात की। पुलिस हत्या के समय घटनास्थल के आसपास के मोबाइल टावरों के जरिए उस जगह पर सक्रिय नंबरों को ट्रेस कर रही है। पुलिस का मानना है कि इससे आरोपियों तक पहुंचा जा सकता है। एसओ महेशचंद्र ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed