फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The doctor said abused to bulandshahr gangrape victims, leader told gave the name of political rape

गैंगरेप पीड़ितों को डॉक्टर ने कहे अपशब्द, समाजवादी नेता ने दिया राजनीतिक रेप का नाम

Tue, 02 Aug 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
The doctor said abused to bulandshahr gangrape victims, leader told gave the name of political rape
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

महिला चिकित्सक पर परिजनों ने पीड़ितों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि डॉक्टर ने मेडिकल जांच करने से पहले ही पीड़ितों को झूठा बताया और उन्हें अपशब्द कहे। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को बुलंदशहर से लौट आई है। आयोग अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर डॉक्टर बानो को समन भेजा है। 
विज्ञापन


उन्हें तीन अगस्त को मुख्यालय आकर अपना पक्ष रखना होगा। महिला चिकित्सक पर जांच में देरी और बच्ची को डराने-धमकाने का भी आरोप है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

The doctor said abused to bulandshahr gangrape victims, leader told gave the name of political rape
अखिलेश यादव - फोटो : ANI

शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर ने कहा था, ‘पता नहीं, कहां-कहां से रेप की बात कहकर झूठे लोग आ जाते हैं।’ 

सोमवार को एक समाजवादी नेता ने अपने बयान में इस मामले को राजनीतिक रेप का नाम दिया था। आयोग इस मामले में भी संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। 

जांच टीम की प्रमुख और आयोग सदस्य रेखा शर्मा ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम ने बुलंदशहर दौरे में जो कुछ देखा,  उसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इसी हफ्ते दी जाएगी। रिपोर्ट की एक प्रति केंद्र सरकार को भी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed