खुदकुशी से पहले रेखा ने लिखा 'मैं और मार नहीं खा सकती, ये इंसान नहीं जल्लाद है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की खुदकुशी के मामले में थाना प्रभारी घोषित बदमाश के षड्यंत्र के शिकार तो नहीं हुए। घटना के बाद से यह बात चर्चा में है। खुदकुशी करने वाली रेखा पिछले 12 साल से घोषित बदमाश रामनिवास के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। रामनिवास की पत्नी रीता बताती है कि रामनिवास रेखा को जबरदस्ती घर में रखे हुए था।
केबल का कारोबार करने वाला घोषित बदमाश रामनिवास बुधविहार में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। उस पर मर्डर, रेप, जबरदस्ती घर में घुसने और उगाही के कई मामले दर्ज हैं।
रामनिवास की पत्नी रीता के मुताबिक करीब 12 साल पहले रामनिवास रेखा को लेकर घर आया था। उसके बाद से वह यहीं रहती थी। जब भी वह रेखा को घर से निकालने की बात कहती थी तो रामनिवास खुदकुशी कर लेने की धमकी देता था।
कहीं ये तो नहीं कोर्ट के बाहर खुदकुशी का सच
रीता के मुताबिक कभी भी उसकी रेखा से अनबन होती थी तो रामनिवास उसकी पिटाई कर देता था। 20 अप्रैल को भी रामनिवास ने उसकी पिटाई की थी। जिसकी शिकायत लेकर वह विजय विहार के थाना प्रभारी के पास गई थी।
थाना प्रभारी ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और रामनिवास की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में रामनिवास के दोस्त आरडी चौहान और उसकी पत्नी सुनीता और रेखा को थाना प्रभारी ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।
बाद में तीनों को थाने से छोड़ दिया गया। भले ही इस मामले में एसएचओ की गिरफ्तारी महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने के लिए हुई हो, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसी को आधार बनाकर रामनिवास ने थाना प्रभारी पर दबाव बनाने के लिए रेखा को खुदकुशी के लिए उकसाया होगा।
बताया जा रहा है कि रेखा के सुसाइड करने के दौरान किसी अंजान शख्स ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के रिपोर्टर से संपर्क किया था और उन्हें लाइव सुसाइड को कवरेज करने की बात कही थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तफ्तीश के दौरान इन सभी बातों की जांच की जाएगी।
मैं और मार नहीं खा सकती, ये इंसान नहीं जल्लाद है
रेखा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह और मार नहीं खा सकती। ये इंसान नहीं है जल्लाद है। वह विजय विहार के थाना प्रभारी दिनेश कुमार की प्रताड़ना से बहुत दुखी है। वह और मार नहीं खा सकती। इसलिए अपनी जान दे रही है। सुसाइड नोट में रेखा ने लिखा है कि उसने चौहान और उसकी पत्नी सुनीता की भी पिटाई की है। उन्होंने इसका कुछ नहीं बिगाड़ा तो मैं क्या बिगाड़ सकती हूं।
इसलिए मैं खुदकुशी कर रही हूं। मुझे इंसाफ चाहिए, क्या मिलेगा। उसने लिखा है कि उसकी मौत के लिए थाना प्रभारी दिनेश कुमार जिम्मेदार है। हाथ से लिखे सुसाइड नोट की जांच की जा रही है कि इसे रेखा ने लिखा है या फिर किसी और ने।
जिस तरह से उसने सुसाइड नोट में मारपीट का जिक्र किया है, इससे साफ जाहिर होता है कि पूछताछ के दौरान उसके साथ पुलिसकर्मियों ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया होगा। फिलहाल पुलिस इन्हीं सब बातों की जांच के लिए थाना प्रभारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस रेखा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।